कोरोना को लेकर द्वारका पुलिस एक्षन मोड में, सख्ती के साथ-साथ जागरूक भी कर रही

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोरोना को लेकर द्वारका पुलिस एक्षन मोड में, सख्ती के साथ-साथ जागरूक भी कर रही

-अब तक कोरोना नियमों का पालन न करने पर 129 लोगों के खिलाफ की कार्यवाही

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/-दिल्ली में तेजी बढ़ रहे कोरोना मामलों को देखते हुए द्वारका जिला पुलिस एक्म्शन मोड में आ गई है। डीसीपी द्वारका स्वयं पूरी फोर्स के साथ न केवल सड़कों पर गश्त लगा रहे है बल्कि विभिन्न थानों के अधिकारी भी अपने-अपने क्षेत्र में गश्त लगाकर कोरोना नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही कर रहे है। इतना ही नही पुलिस मास्क न पहनने वालों के खिलाफ कार्यवाही तो कर ही रही है बल्कि गली-गली जाकर लोगों को जागरूक भी कर रही है। अपने इस अभियान के तहत जिले में करीब 120-150 मे रोजाना चालान काटे जा रहे हैं।
                          इस संबंध में डीसीपी द्वारका संतोष कुमार मीणा ने जिले में गश्त के दौरान बताया कि पूरे जिला में कानून व्यवस्था बनाये रखने व कोरोना नियमों का पालन कराने के लिए पूरी सतर्कता से काम कर रही है। प्रत्येक थाने में पुलिस टीमें एसएचओं की अध्यक्षता में अपने-अपने क्षेत्र में गश्त कर रही हैं। पुलिस के अधिकारी मास्क न पहनने, सामाजिक दूरी न बनाने व सैनिटाइजर का इस्तेमाल न करने वालों के खिलाफ तो कार्यवाही कर ही रही है। साथ ही पुलिस लोगों को कोरोना नियमों व कोरोना से बचाव के लिए जागरूक भी कर रही है। पुलिस लोगों को सतर्क रहने व सुरक्षित रहने के लिए घरों में रहने की भी अपील कर रही है। साथ ही पुलिस अधिकारी यह भी सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे है कि जिन लोगों की उम्र 45 साल से उपर है क्या उन्होने वैक्सीन लगवाई है।
                           डीसीपी ने बताया कि पुलिस रात 10.00 से सुबह 5.00 बजे तक पीकेट लगाकर लोगों की आवाजाही पर नजर बनाये हुए है। साथ ही हर पीकेट पर गाड़ियों मं जा रहे लोगों के मास्क की भी जांच कर रही है। उन्होने बताया कि पुलिस रोजाना मास्क न पहनने व सामाजिक दूरी का पालन न करने वालों के चालान भी काट रही है व पुलिस पैंपलेट बांटकर लोगों को जागरूक भी कर रही हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox