दिल्ली में लाॅकडाउन की जरूरत नही -केजरीवाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में लाॅकडाउन की जरूरत नही -केजरीवाल

सीएम केजरीवाल ने माना दिल्ली में कोरोना की चैथी लहर, जरूरत पड़ी तो जनता से करेंगे बात
NMnews CM Arvind Kejeriwal

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने माना कि दिल्ली में कोरोना की चैथी लहर चल रही है, लेकिन इसके साथ ही यह भी साफ कर दिया कि दिल्ली में किसी भी तरह के लॉकडाउन की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा हम स्थिति की समीक्षा कर रहे है और अगर जरूरत पड़ी तो इस पर जनता से बातचीत के बाद ही कोई कदम उठाया जाएगा।
                    सीएम केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 3,583 नए मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के मामलों में यह वृद्धि अब चैथी लहर है। हम इसे काबू करने के हरसंभव उपाय कर रहे हैं, चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि अक्टूबर महीने में आईसीयू में 1700 के करीब मरीज थे, लेकिन आज 800 है। तब 4000 मरीज प्रतिदिन आ रहे थे और 40 मौतें रोज हो रही थीं, लेकिन आज 7-8 मौतें हो रही हैं।
                 केजरीवाल ने कहा आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पूरी तर सतर्क है और संक्रमण रोकने के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है। मौतें पहले से काफी कम हो रही हैं, लोगों को अस्पताल और प्ब्न् में बहुत कम भर्ती होना पड़ रहा है। राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर स्थिति की समीक्षा के लिए केजरीवाल के आवास पर शुक्रवार को एक इमरजेंसी बैठक बुलाई गई थी। बैठक में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल रहे।
                  सीएम ने कहा कि हम ब्व्टप्क्-19 टीकाकरण पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। गुरुवार को दिल्ली में 71,000 लोगों को टीके लगाए गए थे। केजरीवाल ने कहा कि अब तीन महीने से कोरोना का टीका लगाया जा रहा है अब सभी अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका लगाने की छूट दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अब साइड इफेक्ट का खतरा कम हो गया है। उन्होंने कहा कि आपात बैठक में बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए अस्पताल में बेड बढ़ाने से लेकर एंबुलेंस, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर बेड बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई है। इसका प्लान तैयार किया गया है। केजरीवाल ने कहा कि हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। लोगों से अपील है कि वह मास्क पहनें और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें और कोविड का टीका जरूर लगवाएं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox