वॉट्सऐप यूनिवर्सिटी पर न दें ध्यान, वैक्सीन जरूर लगवायें- डॉ. हर्षवर्धन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

वॉट्सऐप यूनिवर्सिटी पर न दें ध्यान, वैक्सीन जरूर लगवायें- डॉ. हर्षवर्धन

-कोरोना वैक्सीन पर अफवाहों को लेकर बोले हेल्थ मिनिस्टर डॉ. हर्षवर्धन, वैक्सीन की ली दूसरी डोज

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश में कोरोना वैक्सीन को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मंगलवार को पत्नी के साथ कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज ली। इस दौरान उन्होंने वैक्सीन को लेकर फैलाई जा रही तमाम अफवाहों को लेकर लोगों से सावधान करते हुए कहा कि वॉट्सऐप यूनिवर्सिटी में वायरल हो रहे संदेशों पर ध्यान न दें।
कोरोना वैक्सीन लेने के बाद भी संक्रमण का शिकार होने के मामलों पर भी डॉ. हर्षवर्धन ने अपनी राय व्यक्त की। वैक्सीन लेने के बाद भी यदि कोई कोरोना संक्रमण का शिकार हो जाता है तो फिर अस्पताल में उसके भर्ती होने की जरूरत कम ही रहती है। इसके अलावा वैक्सीन लेने के बाद कोरोना का शिकार हुए लोगों को आईसीयू वार्ड्स में एडमिट करने की जरूरत नहीं पड़ती।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्द्धन ने मंगलवार को कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक ली। उनके साथ उनकी पत्नी नूतन गोयल ने भी वैक्सीन की दूसरी डोज ली। दोनों ने दिल्ली हार्ट ऐंड लंग इस्टिट्यूट में टीका लगवाया। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री और उनकी पत्नी ने 2 मार्च को वैक्सीन की पहली डोज ली थी। डॉक्टर हर्षवर्धन ने टीके की पहली खुराक लेने के बाद कहा था कि उन्हें और उनकी पत्नी को कोवैक्सिन लगाई गई है। उन्होंने यह भी बताया था कि वैक्सीन लगवाने के बाद किसी तरह की कोई समस्या नहीं हुई और वैक्सीन कोविड के खिलाफ लड़ाई में संजीवनी का काम करेगी।
हेल्थ मिनिस्टर ने कोरोना वैक्सीन को लेकर कहा है कि आने वाले दिनों में करीब दो दर्जन टीके आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि 7 वैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल चल रहा है। इनमें से कई अडवांस स्टेज में हैं। करीब दो दर्जन वैक्सीन प्री-क्लीनिकल ट्रायल में हैं। उन्होंने कहा कि देश के ऐसे 430 जिले हैं, जहां बीते 28 दिनों से कोरोना का कोई केस नहीं मिला है। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन हम कोरोना को लेकर ढिलाई नहीं बरत सकते।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox