अर्थ आवर दिल्लीवालों ने बनाया बिजली बचत का नया रिकार्ड

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अर्थ आवर दिल्लीवालों ने बनाया बिजली बचत का नया रिकार्ड

-अर्थ ऑवर दिल्लीवालों ने एक घंटे में बचाई 334 मेगावाट बिजली, इस बार सबसे ज्यादा, बीती रात साढ़े आठ बजे एक घंटे के लिए बंद की गईं लाइटें

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- धरती को बचाने के लिए शनिवार को विश्व अर्थ ऑवर दिवस मनाया गया।  इस दौरान अंधेरे से रौशनश् हुई दिल्लीवालों ने रात 8.30 बजे से 9.30 बजे तक गैर जरूरी लाइट्स व बिजली उपकरण को बंद रखा। स्वेच्छा से अर्थ ऑवर में शामिल हुए दिल्लीवालों ने 334 मेगावॉट बिजली बचाई जबकि पिछले साल लॉकडाउन के दौरान 79 मेगावॉट बिजली की बचत लोगों ने अपने घरों व कार्यस्थलों की गैरजरूरी लाइट्स व बिजली उपकरण बंद कर की थी।
                  अर्थ ऑवर के दौरान इंडिया गेट, राष्ट्रपति भवन, मंदिरों व अन्य सरकारी कार्यालयों की लाइट व जिली उपकरण बंद कर दिया गया। लोगों ने अपने घरों व कार्यस्थलों की गैरजरूरी लाइट्स व बिजली उपकरण बंद कर की थी। कोविड जैसी महामारी में चैकाने वाले जलवायु परिवर्तन ने धरती के लिए संकट को और बढ़ा दिया है। अचानक से बदलने वाला मौसम, तापमान, अप्रत्याशित बारिश और बेमौसम के आंधी-तूफान से सचेत दिल्ली वालों ने अर्थ ऑवर में हिस्सा लिया।
                  दिल्ली में बिजली वितरण करने वाली टाटा पॉवर कंपनी ने अपने इलाके में जहां 71 मेगावॉट बिजली की बचत अर्थ ऑवर के दौरान की तो बीअरपीएल ने 120 मेगावॉट, बीवाईपीएल ने 79 मेगावॉट बिजली की बचत की। उल्लेखनीय है कि हर साल मार्च महीने के अंतिम शनिवार को अर्थ ऑवर मनाया जाता है। दुनिया के 180 से ज्यादा देशों के लोग रात 8रू30 बजे से 9रू30 बजे तक अपने घरों की लाइटें बंद करके ऊर्जा की बचत करते हैं।

पिछले वर्षों में बचाई गई बिजली के आंकड़े-
 2020   करीब 79 मेगावॉट
 2019    करीब 279 मेगावॉट
 2018    में करीब 305 मेगावॉट
 2017    में करीब 290 मेगॉट
 2016    में करीब 230 मेगावॉट
 2015    में करीब 200 मेगावॉट

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox