फरार गैंगस्टर कुलदीप फज्जा की मुठभेड़ के बाद मौत, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिया कार्यवाही को अंजाम़

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

फरार गैंगस्टर कुलदीप फज्जा की मुठभेड़ के बाद मौत, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिया कार्यवाही को अंजाम़

-चार दिन पहले जीटीबी अस्पताल से अपने साथियों के साथ फरार हो गया था गैंगस्टर कुलदीप फज्जा -हरियाणा व दिल्ली पुलिस ने ली चैन की सांस, लोगों ने पुलिस कार्यवाही का किया स्वागत

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- चार दिन पहले जीटीबी अस्पताल में पुलिस पर फायरिंग कर कुलदीप फज्जा को छुड़ा ले जाने के बाद अब खबर आ रही है कि फरार गंगस्टर कुलदीप फज्जा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया है। मुठभेड़ रोहिणी के सेक्टर 14 में एक फ्लैट में हुई। मुठभेड़ में फज्जा घायल हो गया था। उसे आंबेडकर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
                      पुुलिस को देख कर कुलदीप ने गोली चलाई, जवाबी फायरिंग में कुलदीप मारा गया। कुलदीप जीटीबी अस्पताल लाते वक्त पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार हुआ था। वहीं कुलदीप के एक साथी को पुलिस ने जीटीबी अस्पताल में ही मार गिराया था। बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े जीटीबी अस्पताल कैंपस में तकरीबन आठ बदमाश पुलिस से भिड़  गए और उनकी आंखों में मिर्च झोंककर फायरिंग करते हुए कुलदीप मान उर्फ फज्जा को भगा ले गए थे। हरियाणा की मशहूर सिंगर हर्षिता दहिया हत्याकांड में शामिल जितेंद्र उर्फ गोगी गैंग के बदमाश कुलदीप को पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस की तीसरी बटालियन के पांच जवान बृहस्पतिवार को कुलदीप को मंडोली जेल से इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल ले गए थे। अस्पताल परिसर में 12रू 30 बजे स्कॉर्पियों सवार बदमाशों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च झोंककर कुलदीप को छुड़ाने के लिए फायरिंग की। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इससे रवि की मौत हो गई और अंकेश घायल हो गया। गोलीबारी से मची अफरातफरी के बीच बाकी बदमाश कुलदीप को लेकर पैदल ही अस्पताल परिसर से बाहर चले गए। वहां बदमाशों ने एक युवक से बाइक लूटी और कुलदीप को बैठाकर फरार हो गए।
                  इससे पहले पुलिस ने दावा किया था कि जीटीबी अस्पताल परिसर से जितेंद्र मान उर्फ गोगी गिरोह के बदमाश कुलदीप मान उर्फ फज्जा को भागने की साजिश हरियाणा के कुख्यात बदमाश दीपक बॉक्सर ने रची थी। इस मुठभेड़ में हुई कुलदीप फज्जा की मौत से हरियाणा व दिल्ली पुलिस ने चैन की सांस ली है। लोगों ने पुलिस की इस तत्पर कार्यवाही का स्वागत किया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox