एंटीलिया मामले में आया नया मोड़, 25 मार्च तक एनआईए की हिरासत में पुलिस अधिकारी सचिन वाजे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एंटीलिया मामले में आया नया मोड़, 25 मार्च तक एनआईए की हिरासत में पुलिस अधिकारी सचिन वाजे

-जिस इनोवा से फरार हुआ था आरेापी वो मुंबई क्राइम ब्रांच की निकली

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/मुंबई/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- मुंबई में मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर विस्फोटक से लदी स्कॉर्पियो मिलने के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। बताया जा रहा है कि एंटीलिया के बाहर स्कॉर्पियो को पार्क कर संदिग्ध आरोपी जिस इनोवा से फरार हुआ था, वो मुंबई क्राइम ब्रांच की थी। इस मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक लदी कार पाए जाने की जांच के सिलसिले में पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को रविवार को यहां एक अदालत में पेश किया। अदालत ने वाजे को 25 मार्च तक के लिए एनआईए की हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया।
इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि वाजे को स्थानीय अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराने के बाद दक्षिण मुंबई में स्थित एक अदालत लाया गया था। एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा कि एजेंसी ने 25 फरवरी को कार्मिकल रोड के निकट अरबपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर विस्फोटक से लदी कार खड़ी करने में कथित संलिप्तता के लिए शनिवार रात वाजे को गिरफ्तार किया था। दक्षिण मुंबई के कंबाला हिल स्थित एनआईए के कार्यालय ने वाजे को शनिवार पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे अपना बयान दर्ज कराने के लिये समन जारी किया था। प्रवक्ता ने कहा कि एनआईए के अधिकारियों ने करीब 12 घंटे की पूछताछ के बाद वाजे को भारतीय दंड संहिता और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था।
बता दें कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित घर एंटीलिया के बाहर 25 फरवरी को एक वाहन में विस्फोटक पदार्थ मिला था। यह वाहन हिरेन का था। ठाणे में हिरेन का शव मिलने के बाद मामले में रहस्य और गहरा गया था। हिरेन की पत्नी ने दावा किया था कि उनके पति ने नवंबर में वाजे को अपनी कार दी थी। उस समय मामले की जांच कर रहे महाराष्ट्र एटीएस ने इस सप्ताह की शुरुआत में वाजे का बयान दर्ज किया था। वाजे को 2004 में ख्वाजा यूनुस की कथित तौर पर हिरासत में मौत के मामले में निलंबित भी किया गया था। 2020 में उनकी सेवाएं बहाल की गई और वह मुंबई अपराध शाखा की सीआईयू इकाई का नेतृत्व कर रहे थे। मुंबई में मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर विस्फोटक से लदी स्कॉर्पियो मिलने के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि एंटीलिया के बाहर स्कॉर्पियो को पार्क कर संदिग्ध आरोपी जिस इनोवा से फरार हुआ था, वो मुंबई क्राइम ब्रांच की थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox