पश्चिम बंगाल में भाजपा की बड़े उल्टफेर की तैयारी शुरू, टीएमसी में मची भगदड़

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पश्चिम बंगाल में भाजपा की बड़े उल्टफेर की तैयारी शुरू, टीएमसी में मची भगदड़

- मंत्री बच्चू हंसदा समेत दो और विधायक बीजेपी में शामिल, अभिनेत्री राजश्री राजबंशी ने भी उठाया पार्टी का झंडा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बंगाल/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पश्चिमी बंगाल में अभी तक भाजपा को चुनावों में बड़ा फायदा मिलने का आकलन तो मिल रहा था लेकिन फिर भी सर्वे सत्ता टीएमसी को ही जाने का बताया जा रहा था। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि बंगाल में भाजपा बड़े उल्टफेर की तैयारी में जुट गई है और जिस तरह से टीएमसी में भगदड़ मची है उससे यही लगता हे कि भाजपा कुछ बड़ा करने की तैयारी में है। बुधवार को मंत्री बच्चू हंसदा समेत दो और विधायक बीजेपी में शामिल हो गए। बच्चू हंसदा के अलावा तेहट्टा से विधायक गौरीशंकर दत्ता ने भी दल बदल लिया है। ये दोनों टिकट काटे जाने से नाराज थे। उधर, बांग्ला फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री राजश्री राजबंशी और अभिनेता बोनी सेनगुप्ता ने भी बीजेपी का झंडा उठा लिया है। जिसे देखकर यह इंकार नही किया जा सकता कि बंगाल मंे तेजी से भाजपा के पक्ष में समीकरण बन रहे है।
इससे पहले सोमवार को भी टीएमसी के पांच विधायक बीजेपी में शामिल हो गए थे। टीएमसी विधायक सोनाली गुहा, दीपेंदु बिस्वास, रबींद्रनाथ भट्टाचार्य, जातू लाहिरी और सितल कुमार सरदार ने 8 मार्च को बीजेपी की सदस्यता ली। इनके अलावा टिकट देकर छीन लिए जाने से आहत सरला मुर्मू ने भी कुछ घंटों के भीतर ही भगवा दल में शामिल होकर टीएमसी को झटका दिया था।
ममता कैबिनेट में मंत्री रहे शुभेंदु अधिकारी, राजीब बनर्जी सहित कई बड़े नेता बीजेपी का दामन थाम चुके हैं और अब तृणमूल कांग्रेस से सत्ता छीनने को जोर लगा रहे हैं। ममता बनर्जी ने पार्टी के 291 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने दो दर्जन से अधिक मौजूदा विधायकों और कई मंत्रियों को भी टिकट नहीं दिया है। इनमें से कई अब बागी हो चुके हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox