राहुल भी नही बचा पाये पुडुचेरी में कांग्रेस की सरकार, नारायणसामी ने दिया इस्तीफा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राहुल भी नही बचा पाये पुडुचेरी में कांग्रेस की सरकार, नारायणसामी ने दिया इस्तीफा

-पुडुचेरी के सीएम ने उपराज्यपाल व भाजपा पर लगाया था सरकार को तोड़ने का आरोप

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पुडुचेरी/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पुडुचेरी में उपराज्यपाल किरण बेदी के इस्तीफे के बाद से ही पुडुचेरी की कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई थी। जिसे देखते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार बचाने के लिए न केवल पुडुचेरी का दौरा किया था बल्कि असंतुष्टों से बात कर उन्हें भरोसा भी दिलाया था लेकिन इस सब के बावजूद सरकार गिर गई और राहुल गांधी का दौरा व्यर्थ ही साबित हुआ। हालांकि सदन में बहुमत से पहले सीएम नारायणसामी ने कुछ दिन पूर्व उपराज्यपाल व भाजपा पर सरकार विरोधी गतिविधियां चलाने का आरोप भी लगाया था जिसके बाद कांग्रेस व डीएमके की गठबंधन सरकार अपने ही विधायकों द्वारा इस्तीफा दिये जाने के चलते अल्पमत में आ गई और सोमवार को सदन में बहुमत के दौरान बहुमत सिद्ध नही कर पाई और सरकार गिर गई।
पुड्डुचेरी में कांग्रेस और डीएमके के गठबंधन की सरकार गिर गई है। मुख्यमंत्री वी नारायणसामी सोमवार को सदन में बहुमत साबित नहीं कर पाए। इसके बाद मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने उप राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन से मुलाकात की और अपना इस्तीफा दिया। इससे पहले उपराज्यपाल तमिलसाईं सुंदरराजन ने विधानसभा में आज शाम पांच बजे तक बहुमत साबित करने का निर्देश दिया था। सत्तारूढ़ गठबंधन की संख्या रविवार को दो नए इस्तीफे के बाद घटकर 11 हो गई थी। वहीं 33 सदस्यीय विधानसभा में विपक्ष के पास 14 विधायकों का समर्थन था। आज सदन में चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायकों को पार्टी के प्रति वफादार होना चाहिए। वहीं उन्होंने पूर्व राज्यपाल और केंद्र सरकार पर विपक्ष के साथ साठगांठ करने का आरोप लगाया।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने पुड्डुचेरी में कांग्रेस सरकार गिरने पर राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने अंग्रेजी में एक कहावत ट्वीट की जिसका अर्थ कुछ यूं निकलता है- जहां-जहां पैर पड़े वहां हुआ बंटाधार। उन्होंने लिखा, राहुल गांधी पुड्डुचेरी गए और अपने मिडास टच को सच साबित किया। कांग्रेस ने केंद्र शासित प्रदेश में अपनी सरकार गंवा दी है। विधानसभा अध्यक्ष का कहना है कि नारायणसामी सरकार बहुमत साबित नहीं कर सकी और सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।
विपक्ष के नेता और ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस के संस्थापक नेता एन रंगासामी ने कहा कि कांग्रेस अपने विधायकों को एकजुट रखने में विफल रही। विधानसभा में पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी बहुमत साबित नहीं कर पाए। इसके साथ ही उनकी सरकार गिर गई है। सदन में मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने कहा, विधायकों को पार्टी के प्रति वफादार रहना चाहिए। इस्तीफा देने वाले विधायक लोगों का सामना नहीं कर पाएंगे क्योंकि लोग उन्हें अवसरवादी कहेंगे।
मुख्यमंत्री नारायणसामी ने सदन में चर्चा करते हुए पूर्व उपराज्यपाल और केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा, श्पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी और केंद्र सरकार ने विपक्ष के साथ साठगांठ की और सरकार को गिराने की कोशिश की। जैसे ही हमारे विधायक एकजुट हुए, हम लगभग पांच साल पूरे करने में सफल रहे। केंद्र ने हमारे द्वारा मांगी गई धनराशि न देकर पुड्डुचेरी के लोगों के साथ धोखा किया है। हमने द्रमुक और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बनाई। इसके बाद, हमने विभिन्न चुनावों का सामना किया। हमने सभी उपचुनाव जीते हैं। यह स्पष्ट है कि पुड्डुचेरी के लोग हम पर भरोसा करते हैं। तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में, हम दो भाषीय प्रणाली का पालन करते हैं लेकिन भाजपा हिंदी को लागू करने की जबरन कोशिश कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox