नजफगढ़ में फिर चला अवैध कालोनियोें पर प्रशासन का पंजा, 6 कालोनियां की ध्वस्त

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ में फिर चला अवैध कालोनियोें पर प्रशासन का पंजा, 6 कालोनियां की ध्वस्त

-लोगों से अवैध कालोनियों मंे प्लाॅट न खरीदने की एसडीएम नजफगढ़ ने की अपील

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- अवैध कालोनियों का गढ़ बन चुके नजफगढ़ में एक बार फिर प्रशासन ने अवैध कालोनियों पर कार्यवाही करते हुए 6 कालोनियों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। हालांकि लोग प्रशासन की इस कार्यवाही का भारी विरोध कर रहे है लेकिन फिर भी प्रशासन अवैध कालोनियों पर लगातार कार्यवाही कर रहा है। वहीं नजफगढ़ एसडीएम विनय कौशिक ने लोगों से अवैध कालोनियों में प्लाॅट न खरीदने की अपील की हैं।


शुक्रवार को नजफगढ़ में तेजी से फैल रहे अवैध कालोनियों के जाल को तोड़ने के लिए एक बार फिर तोड़फोड़ की कार्यवाही की। इस संबंध में एसडीएम विनय कौशिक ने बताया कि नजफगढ़ के आसपास काफी संख्या में भूमाफिया अवैध कालोनियां काट रहे है लेकिन प्रशासन उन्हे चिंहित कर न केवल नोटिस जारी कर रहा है बल्कि उक्त कालोनियों को तोड़ने की कार्यवाही भी जारी रखे हुए है। उन्होने कहा कि रेवेन्यू विभाग पुलिस की सुरक्षा मिलने पर ही कार्यवाही करता है। इस मामले में देरी की सबसे बड़ी वजह भी पुलिस सुरक्षा न मिलने से ही होती है। उन्होने बताया कि विभाग ने करीब 50 कालोनियों को चिंहित किया है जिन पर तोड़फोड़ की कार्यवाही के निर्देश दे दिये गये है। हालांकि कुछ समय पहले तोड़ी गई कालोनियों में एक बार फिर नये सिरे से हो रहे निर्माण पर एसडीएम ने पहले कुछ नही कहा फिर कहा कि हम हर संभव कार्यवाही कर रहे है। साथ ही लोगों से अवैध कालोनियों मे प्लाॅट नही खरीदने की भी अपील कर रहे हैं।
शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय ने भारी पुलिस बल के साथ सैनिक एंक्लेव पार्ट-2, सुर्या कुंज, सैनिक एंक्लेव नजदीक देव पब्लिक स्कूल, काली प्याउ दिचाउं रोड़ व शिव एंक्लेव दिचाउं रोड़ पर बसी नई अवैध कालोनियों में तोड़फोड़ की कार्यवाही की। हालांकि स्थानीय लोगेां ने प्रशासन की इस कार्यवाही का भारी विरोध किया और प्रशासन की कार्यशैली पर उंगली उठाते हुए आरोप लगाया कि पहले अधिकारी भूमाफियाओं के साथ मिलकर कालोनी कटवाते है। लेकिन फिर लोगों के जीवन भर की कमाई को तोड़फोड़ के जरीये खत्म कर देते है। लोगों ने मांग की है कि उन अधिकारियों के खिलाफ भी कार्यवाही होनी चाहिए जिनके कार्यकाल में ये कालोनियां काटी जा रही हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox