किसानों के समर्थन में इनेलो नेता अभय सिंह चैटाला ने दिया इस्तीफा, स्पीकर ने किया मंजूर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

किसानों के समर्थन में इनेलो नेता अभय सिंह चैटाला ने दिया इस्तीफा, स्पीकर ने किया मंजूर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- भारतीय राष्ट्रीय लोकदल (इनेलो) के नेता अभय सिंह चैटाला ने बुधवार को हरियाणा विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में इस्तीफा दिया है। विधानसभा अध्यक्ष ने भी उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है।                  अभय चैटाला के इस्तीफे के साथ ही सियासत गर्माएगी, क्योंकि अभय का यह मानना था कि उनके बाद कई और विधायक इस्तीफा देने के लिए मजबूर होंगे। अभय का मानना है कि जो विधायक ऐसा नहीं करेंगे, उन्हें अपने हलके में जनता का सामना करना मुश्किल होगा जिसमें सबसे ज्यादा परेशानी जजपा के नेताओं को होगी। सरकार में उपमुख्यमंत्री और रिश्ते में भतीजे दुष्यंत चैटाला का नाम लिए बिना अभय ने कहा कि जो लोग देवीलाल के नाम पर किसानों को गुमराह करके सत्ता में आए हैं उनके लिए जवाब देना मुश्किल हो जाएगा। इनेलो नेता ने कहा कि इनका भविष्य तो इस आंदोलन ने तय कर दिया है। मैंने विधानसभा में कहा था कि जो लोग इस बिल को ठीक कहेंगे उनकी तीन पीढ़ियां गांव में पंच बनने की भी हकदार नहीं रहेंगी।                  अभय चैटाला ने कहा कि जजपा के जो लोग लूट खसोट में शामिल हैं और जिनकी फाइलें तैयार हो गई हैं, वे लोग आने वाले समय में भाजपा में शामिल होंगे। जबकि इनेलो काडर के लोग जो भ्रमित हो गए थे, वे आने वाले समय में वापस इनेलो में लौट आएंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox