दुकान से 3 लाख चुराकर भागे नौकर को पुलिस ने पकड़ा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दुकान से 3 लाख चुराकर भागे नौकर को पुलिस ने पकड़ा

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नार्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- सराय रोहिल्ला थाना पुलिस ने शास्त्री नगर से एक व्यापारी की दुकान से 3 लाख रूपये चुराकर भागने वाले उसके नौकर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस टीम ने आरोपी नौकर से 2,44,500 रूपये बरामद कर लिए हैं। बाकी की रकम के लिए पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
इस संबंध में नार्थ जिला डीसीपी अंटो अलफोंस ने बताया कि 5 जनवरी को सुमत प्रकाश बंसल निवासी रोहिणी ने सराय रोहिल्ला थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने बताया कि वह अपनी दुकान को बंद करके घर गया था और जब अगले दिन दुकान पर पहुंचा तो उसने देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है और कैश काउंटर से 3 लाख रूपये गायब है। जब उसने अपने नौकर जोगेंद्र को फोन लगाया तो उसका फोन भी स्विच ऑफ था। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए एसएचओ सराय रोहिल्ला लोकेंद्र सिंह व एसीपी राकेश कुमार त्यागी ने एक टीम का गठन किया और आरोपी को पकड़ने की कार्यवाही शुरू की। टीम ने आरोपी की काल डिटेल और सर्विलांस के माध्यम से उसकी लोकेशन का पता लगाया और उसे 2,44,500 रूपये के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान योगेंद्र पुत्र सर्बजीत निवासी रागी द्वारा जिला अंबेडकर नगर यूपी के रूप में की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox