रजनीकांत ने राजनीति में आने से फिर किया इंकार, बताई वजह

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रजनीकांत ने राजनीति में आने से फिर किया इंकार, बताई वजह

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चेन्नई/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- अभिनेता रजनीकांत ने सोमवार को साफ तौर पर कहा कि वह राजनीति में प्रवेश नहीं करेंगे, अपने प्रशंसकों से इस पर पुनर्विचार करने के लिए कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं करने की अपील की। अभिनेता के प्रशंसकों ने एक दिन पहले चेन्नई में प्रदर्शन करते हुए उनसे अपना फैसला बदलने का अनुरोध किया था। रजनीकांत ने कहा कि वह पहले ही अपना निर्णय व उसकी वजह सभी को बता चुके हैं।
अभिनेता ने ट्विटर पर एक बयान में राजनीति में प्रवेश के अनुरोध के लिए प्रशंसकों से कार्यक्रम का आयोजन नहीं करने की अपील की। रक्तचाप में उतार-चढ़ाव के कारण हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती होने के बाद अभिनेता ने 29 दिसंबर को कहा था कि वह कोरोना वायरस महामारी और अपनी स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए राजनीति में प्रवेश नहीं करेंगे। अभिनेता ने 2016 में गुर्दे का प्रतिरोपण कराया था और वह रोग प्रतिरोधी क्षमता के लिए दवा लेते हैं।
बता दें कि कुछ दिनों पहले सुपरस्टार रजनीकांत की हालत काफी खराब हो गई थी और उन्होंने राजनीति में ना आने का फैसला किया था। हालांकि उनके फैन्स इस फैसले से खुश नजर नहीं आ रहे थे और चेन्नई में धरना प्रदर्शन किया। चेन्नई के वल्लुवर कोट्टम में सुपरस्टार रजनीकांत के फैन्स ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने अभिनेता रजनीकांत से अपील की है कि वो अपने इस फैसले को वापस लें। बता दें कि दक्षिण भारत में रजनीकांत के फैन्स की संख्या बहुत ज्यादा है। जब रजनीकांत ने राजनीति में वापसी ना करने का फैसला किया तो उनके फैन्स खासे नाराज हो गए। वो अपने सुपरस्टार से यह फैसला वापल लेने की मांग कर रहे थे। रविवार को रजनीकांत फैन क्लब के सदस्यों ने चेन्नई में विरोध प्रदर्शन किया था।
रजनीकांत ने एक पत्र के जरिए इस बात की जानकारी दी थी कि वो अब राजनीति में नहीं आएंगे। उन्होंने आगे लिखा कि मेरी तबीयत खराब होना और अस्पताल में मेरा भर्ती होना मानो भगवान की चेतावनी थी। मेरा अभियान महामारी के बीच लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। उन्होंने कहा कि मैं अपने साथ काम करने वाले हर किसी शख्स का धन्यवाद करता हूं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox