चुनाव से पहले ममता को एक और झटका, मंत्री पद से लक्ष्मी रतन शुक्ला का इस्तीफा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चुनाव से पहले ममता को एक और झटका, मंत्री पद से लक्ष्मी रतन शुक्ला का इस्तीफा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पश्चिमी बंगाल/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पश्चिम बंगाल में आगामी चुनावों को देखते हुए राजनीतिक बवाल मचा हुआ है। वहीं भाजपा की कसी हुई चालों के तहत ममता बैनर्जी को झटके पर झटके लग रहे है जिसकारण ममता बैनर्जी की मुसीबते बढ़ती जा रही है। राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) अपने नेताओं को एकजुट रखने में असफल हो रही है। एक-एक करके कई नेता ममता बनर्जी की पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। ताजा मामले में बंगाल के मंत्री, पूर्व क्रिकेटर और पार्टी नेता लक्ष्मी रतन शुक्ला ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने हावड़ा में तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया है।
बंगाल सरकार में लक्ष्मी रतन शुक्ला खेल मंत्री थे लेकिन मंगलवार को उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि शुक्ला ने टीएमसी के विधायक पद से इस्तीफा नहीं दिया है। सूत्रों ने कहा है कि लक्ष्मी रतन शुक्ला ने राजनीति छोड़ने की इच्छा व्यक्त की है।
बता दें कि शुक्ला भारत के लिए तीन वनडे खेल चुके हैं। इसके अलावा आईपीएल में भी वो कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेल चुके हैं। उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति का रुख किया था और बंगाल के हावड़ा उत्तर से विधायक बने थे। इसके बाद ममता सरकार में उन्हें खेल और युवा मामलों के मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी की टीएमसी को कई झटके लग चुके हैं। सुवेंदु अधिकारी सहित कई नेता टीएमसी का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। पार्टी छोड़ने वाले नेताओं का आरोप है कि जब से पार्टी में अभिषेक बनर्जी और प्रशांत किशोर का दबदबा बढ़ा है, सही से काम नहीं हो रहा है। वहीं कुछ दिन पहले ममता ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा था कि कुछ लोगों को ले जाने से उनकी पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बंगाल में एक बार फिर टीएमसी की ही सरकार बनेगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox