बीएसएफ हवलदार पर कातिलाना हमला करने वाले चढ़े स्पेशल स्टाफ द्वारका के हत्थे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बीएसएफ हवलदार पर कातिलाना हमला करने वाले चढ़े स्पेशल स्टाफ द्वारका के हत्थे

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- छावला में अपनी पत्नी के साथ रह रहे एक बीएसएफ के हवलदार पर कातिलाना हमला करने वाले तीन आरोपियों को द्वारका स्पेशल स्टाफ व छावला पुलिस ने पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों में एक नाबालिग व एक स्टेट लेवल का जुडो खिलाड़ी भी बताया जा रहा है। इस हमले की मुख्य वजह हवलदार की पत्नी के साथ एक आरोपी सुनील उर्फ सोनू के नाजायज संबंध बताये जा रहे है। हस हमले में पीड़िता की पत्नी की भागीदारी भी बताई जा रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है जबकि पुलिस ने आरोपियों से एक देसी पिस्टल व वारदात में शामिल स्वीफ्ट कार बरामद कर ली है। हालांकि आरोपी दर्जन भर से ज्यादा लूट की वारदातों को अंजाम दे चुके है और एक दिल्ली पुलिस के सिपाही की रिवाल्वर लूटने का मामला भी बताया जा रहा है। तीन थानों की पुलिस पिछले काफी समय से आरोपियों को पकड़ने में जुटी थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।
इस संबंध में द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि 31 दिसंबर को शाम को एक आदमी को गोली मारने की काॅल मिली थी। पुलिस ने मौके पर जाकर बीएसएफ के हवलदार को घायल अवस्था में पाया। पुलिस को अपनी शिकायत में घायल हवलदार ने बताया कि जब वह स्कूटी पर स्टेडियम जा रहा था तो दो युवकों ने उस पर गोली चलाई थी जो उसकी गर्दन व कंधे में लगी थी। इसके बाद तीन जनवरी को द्वारका स्पेशल स्टाफ व छावाल थाना पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आरोपियों की पहचान कर उन्हे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी सुनील उर्फ सोनू ने बताया कि उसके हवलदार की पत्नी से गलत संबंध थे। हवलदार अपनी पत्नी को बहुत मारता था और वह भी उसे बिल्कुल पंसद नही करती थी। उसने बताया कि उसने ही अपेन पति को मारने की बात कही थी जिस पर सुनील ने अक्ष्य तिवारी व एक नाबालिग को हवलदार को मारने की सुपारी दी थी। वारदात के समय नाबालिग ने हवलदार पर गोली चलाई थी और उसके साथ अक्ष्य तिवारी खड़ा था जबकि सुनील गाड़ी मे ंबैठा था।
पुलिस ने आरोपियों की पहचान सुनील उर्फ सोनू पुत्र प्रभु दयाल निवासी माजरा पीओ भानेाट तहसील मुंडावर जिला अलवर राजस्थान, अक्षर्य उु गोलू तिवारी पुत्र विजय कुमार निवासी भानोट मंुडावर जिला अलवर राजस्थान व एक सीसीएल के रूप में की है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त एक देसी पिस्टल व राजस्थान नंबर की स्वीफ्ट कार बरामद कर ली है।
हालांकि इस कार से जुड़ा मामला इतना ही नही है। उक्त बदमाश पिछले काफी समय से राहगीरों पर हमला कर उन्हे लूटने की घटनाओ ंको अंजाम देते आ रहे थे। पुलिस के लिए यह कार एक डरावने सपने की तरह हो गई थी। जिसको पकड़ने के लिए तीन थानों की पुलिस ने दिन-रात एक कर दिये थे। फिर भी काफी समय तक बदमाश पुलिस की पकड़ से बाहर बने रहे। बताया यह भी जा रहा है कि उक्त आरोपियों ने एक सिपाही पर भ्ज्ञी हमला किया था और उसकी रिवाल्वर भी छीन ली थी। पुलिस ने वह भी बदमाशों से बरामद कर ली है। अब यह कहना मुश्किल है कि क्या उसी रिवाल्वर से बदमाशों ने हवलदार पर हमला किया था। या कोई और हथियार था। फिलहाल आरोपियों के पकड़ में आ जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox