देश में सभी को मिलेगी मुफ्त कोरोना वैक्सीन- डाॅ. हर्षवर्धन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देश में सभी को मिलेगी मुफ्त कोरोना वैक्सीन- डाॅ. हर्षवर्धन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- भारत में 2 जनवरी शनिवार से कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन शुरू हो चुका है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि कोरोना वैक्सीन सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरे देश में हर भारतीय को मुफ्त लगाई जाएगी। इसके लिए किसी से भी किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि फर्स्ट फेज में तीन करोड़ लोगों को ही कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इनमें सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल होंगे।
शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन सिंह कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन का जायजा लेने के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि देशभर में हर भारतीय को कोरोना वैक्सीन मुफ्त में लगाई जाएगी। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें।

फर्स्ट फेज के लिए दी यह जानकारी
गौरतलब है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने प्रथम चरण के तहत होने वाले टीकाकरण की भी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया कि कोविड-19 टीकाकरण के पहले फेज के तहत पूरे देश के सबसे ज्यादा जरूरी लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इनमें एक करोड़ स्वास्थ्यकर्मी और दो करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल होंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox