छात्रों के हित में लिया जायेगा एग्जाम कराने का फैसला- शिक्षा मंत्री

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

छात्रों के हित में लिया जायेगा एग्जाम कराने का फैसला- शिक्षा मंत्री

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- सीबीएसई 10वीं व 12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी करने से एक दिन पहले बुधवार को केंद्रीय शिक्षा निशंक ने छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और स्कूलों को भरोसा दिलाया है कि एग्जाम को लेकर जो भी फैसला लिया जाएगा, वह छात्रों के हित में लिया जाएगा। उन्होंने ट्वीट कर कहा, मैं अपने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं संस्थानों को आश्वस्त करता हूं कि परीक्षाओं संबंधी सभी निर्णय आपके हित एवं उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखकर ही लिए जाएंगे।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री 31 दिसंबर यानी कल शाम 6 बजे सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं को लेकर छात्रों में उलझन और भ्रम की स्थिति है ऐसे में तिथियों की घोषणा होने से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। साल 2020 में हुईं सीबीएसई की 10 वीं बोर्ड की परीक्षा में 18 लाख और 12 वीं बोर्ड परीक्षा में 12 लाख छात्र में शामिल हुए थे। इस बार भी करीब इतने स्टूडेंट्स के इन बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने की उम्मीद है।
इससे पहले 22 दिसंबर को शिक्षकों से बात करते हुए बताया था कि बोर्ड परीक्षाएं फरवरी 2021 तक नहीं कराई जाएंगी, लेकिन परीक्षाएं रद्द नहीं होगीं। उन्होंने कहा कि परीक्षाएं कब कराई जा सकती हैं, इस विषय पर जल्द ही विचार किया जाएगा और मौजूदा हालात को देखते हुए छात्रों के हित में फैसला लिया जाएगा।

मार्च के तीसरे सप्ताह से शुरू हो सकती हैं सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं
जमशेदपुर (झारखंड) में सीबीएसई की रीजनल को-ऑर्डिनेटर, प्रज्ञा सिंह ने कहा, फिलहाल बोर्ड परीक्षा को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि बोर्ड से नहीं की गई है, पर जेईई की परीक्षा फरवरी व मार्च में होगी। जेईई की परीक्षा के बाद ही बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन होगा। संभवतः मार्च के तीसरे या अंतिम सप्ताह से परीक्षाएं शुरू की जा सकती हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox