एक जनवरी से कुछ आपरेटिंग सिस्टम पर बंद हो जायेगा व्हाट्स ऐप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एक जनवरी से कुछ आपरेटिंग सिस्टम पर बंद हो जायेगा व्हाट्स ऐप

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- व्हाट्स ऐप हर साल कुछ ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए अपना सपोर्ट बंद कर देता है। जिसके बाद कछ पुराने सिस्टम पर व्हाट्स ऐप काम नहीं करता है। पिछले साल व्हाट्सएप ने विंडोज और ब्लैकबेरी के लिए सपोर्ट बंद किया था और नए साल 2021 में भी कई आईफोन और कई एंड्रॉयड फोन पर व्हाट्स ऐप काम नहीं करने वाला है।
नए साल की शुरुआत के साथ ही व्हाट्स ऐप कुछ डिवाइस के लिए अपना सपोर्ट बंद करेगा। रिपोर्ट के मुताबिक नए साल में आईओएस 9 और एंडरायड 4.0.3 पर चलने वाले फोन में व्हाट्स ऐप नहीं चलेगा। सीधे शब्दों में कहें तो पच्ीवदम 4 और इससे पहले के आईफोन में व्हाट्सएप काम नहीं करेगा, लेकिन यदि आपके पास इससे ऊपर का मॉडल यानी आई फोन 4 एस, आई फोन 5 एस, आई फोन 5, आई फोन 5 सी, एस आई फोन 6 और आई फोन 6 एस है तो आप फोन को अपडेट कर सकते हैं।
एंड्रॉयड की बात करें तो आईओएस की तरह ही जिन फोन में एंड्रॉयड का 4.0.3 वर्जन है वे नए साल में व्हाट्सएप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इस लिस्ट में एचटीसी डिजायर, एलजी ओपटिमस,ब्लैक, मोटोरोला ओरोइड रेजर और सैमसंग गलैक्सी एस 2 जैसे फोन का नाम है।
यदि आप यह जानना चाहते हैं कि आपके फोन में कौन-सा ऑपरेटिंग सिस्टम है और उसका वर्जन क्या है तो फोन की सेटिंग में जाकर अबाउट के विकल्प पर क्लिक करें। यहां आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी जिसके बाद आपको यह भी पता चल जाएगा कि आपके फोन में नए साल में व्हाट्सएप चलेगा या नहीं।
आपको बताते चलें कि नए साल में व्हाट्सएप में कई सारे नए फीचर्स आने वाले हैं। डब्लयूए बेटा इंफो के मुताबिक नए साल में व्हाट्सएप में सबसे खास फीचर आने वाला है। अपडेट आने के बाद आप एक साथ कई फोटो-वीडियो और कॉपी करके दूसरे चैट में पेस्ट कर सकेंगे। फिलहाल फोटो-वीडियो को कॉपी करने का फीचर नहीं है, हालांकि इस फीचर की टेस्टिंग फिलहाल बीटा वर्जन पर हो रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox