
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- हरियाणा सरकार द्वारा नगर निगम सहित अन्य विभागों की सेवाओं के लिए परिवार पहचान पत्र को अनिवार्य कर दिया गया है। अब नगर निगम गुरूग्राम से संबंधि सेवाओं के लिए आवेदन करते समय फैमिली आईडी लिखना जरूरी होगा।
इस बारे में जानकारी देते हुए नगर निगम गुरूग्राम के आयुक्त विनय प्रताप सिंह ने सभी निगम पार्षदों से आह्वान किया है कि वे अपने-अपने वार्डों में नागरिकों को परिवार पहचान पत्र बनवाने बारे जागरूक करें तथा पीपीपी शिविरों का आयोजन करें। निगमायुक्त ने बताया कि सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के तहत शहरी स्थानीय निकार्यों द्वारा दी जाने वाली सेवाओं को प्राप्त करने के लिए फैमिली आईडी का होना जरूरी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि नए और संशोधित अग्नि अनापत्ति प्रमाण-पत्र, व्यवसायिक लाईसैंस, पानीध्सीवर के नए कनैक्शन के लिए आवेदन, धोबी घाट का उपयोग करने के लिए लाईसैंस के लिए आवेदन, पानी और सीवर कनैक्शन के लिए हाऊसिंग बोर्ड योजना में वाणिज्यक रूपांतरण के लिए स्वीकृति, भवन योजना की स्वीकृति, अग्निशमन योजना की स्वीकृति, मौजूदा गौसदन में संरचनात्मक परिवर्तनों की स्वीकृति, दस्तावेजों की प्रति, बीटल की ताजा बिक्री, पोर्टर की नई नौकरी, बेकरी के लिए लाईसैंस जारी करना, छोटे घरों के लिए लाईसैंस जारी करना, नए गौसदन के लिए लाईसैंस जारी करना, स्ट्रीट वैंडिंग लाईसैंस जारी करना, सूअर पालन लाईसैंस, मीट बिक्री लाईसैंस, नगर निगम की जमीन पर प्याऊ के निर्माण और चलाने की अनुमति, नए साईन बोर्ड लगाने की अनुमति, डॉग रजिस्ट्रेशन, टाऊन प्लानिंग योजना में अवैध वाणियिक रूपांतरण का नियमितीकरण, इंप्रूवमैंट ट्रस्ट स्कीम में अवैध वाणिज्यिक रूपांतरण का नियमितीकरण, सामुदायिक केन्द्र बुकिंग आदि स्थानीय निकाय योजनाओं एवं सेवाओं में परिवार पहचान पत्र जरूरी है।





More Stories
22 अफसरों पर तत्काल गाज, अपर आयुक्त आबकारी मामले में शासन के हाथ क्यों बंधे?
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, दंपती और तीन बच्चों की गई जान; जांच शुरू
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत