बालौर गांव में बेटी के जन्म पर किया कुआं पूजन का आयोजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बालौर गांव में बेटी के जन्म पर किया कुआं पूजन का आयोजन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/नई दिल्ली/सिद्धार्थ राव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-“मेरी बेटी मेरा गौरव अभियान” से प्रेरित होकर बेटी के जन्म पर बालौर गांव में कुआं पूजन का आयोजन किया गया। राव धर्म सिंह ने अपनी पौत्री कुनिका केे जन्म की खुशियां मनाई। उन्होंने लड़कों की तरह ढोल-नगाड़ों के साथ कुआं पूजन करवाकर व सामुहिक भोज का आयोजन किया। अपनी बेटी कुनिका के जन्म पर उनकी माता लक्षिता ने कहा कि लोगों को बेटी के जन्म पर धूमधाम से लड़कों के जन्म की तरह इस प्रकार कुंआ पूजन करवाना चाहिए ताकि समाज में फैले बेटे व बेटी के अंतर को समाप्त किया जा सके। बेटी के पिता जैनेंद्र ने कहा कि वर्तमान समय में लड़का लड़की में भेद समझना पुरानी सोच को दर्शाता है।

गाँव बालौर में बेटी के जन्म पर कुआं पूजन करते हुए परिवार सदस्य व अन्य।

एक बेटी को अगर उचित शिक्षा व अवसर मिले तो वह कई बार लड़कों से अधिक अपनी जिम्मेदारी निभाती है। वहीं दादा राव धर्म सिंह ने अपनी पौत्री के जन्म पर खुशी जताते हुए कहा कि आज के युग में बेटे व बेटी में कोई फर्क या भेदभाव करना गलत है क्योंकि आज के समय में हमारी बेटियां शिक्षा, विज्ञान, चिकित्सा, खेलों सहित सभी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए देश व अपने माता पिता का नाम राष्ट्रीय व अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रही है। इस अवसर पर पूर्व प्रधान राव रामकुमार, प्रोफेसर धर्मेंद्र, रणधीर सिंह, राव रामकला, दरोगा समय सिंह, राव राममेहर, दानी राम, करतार सिंह, राव रमेश और अन्य गांव के लोग उपस्थित थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox