पश्चिमी बंगाल में भाजपा के लिए शुभ हुआ शनि, तृणमूल को बड़ा झटका

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पश्चिमी बंगाल में भाजपा के लिए शुभ हुआ शनि, तृणमूल को बड़ा झटका

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/मिदनापुर/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- शनिवार पंश्चिमी बंगाल में भाजपा के लिए शुभ रहा है वहीं आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। आज मिदनापुर की रैली में गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में टीएमसी से लंबे वक्त से नाराज चल रहे मंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने बीजेपी का दामन थाम लिया। इसके अलावा टीएमसी सांसद सुनील मंडल और टीएमसी, लेफ्ट और कांग्रेस के 10 अन्य विधायकों ने भी बीजेपी की सदस्यता आधिकारिक तौर पर स्वीकार कर ली।
ममता के किले में सेंध लगाने के बाद गृह मंत्री अमित शाह रैली में उन पर जमकर बरसे. अमित शाह ने कहा, कुछ बड़बोले नेताओं ने कहा कि बंगाल में तृणमूल को कोई हरा नहीं सकता। मैं उनको याद कराना चाहता हूं कि सांसद के चुनाव के अंदर कहते थे कि बीजेपी का खाता नहीं खुलेगा. हमारे दिलीप घोष की आध्यक्षता और मोदी जी के नेतृत्व में 18 सीटें बीजेपी ने जीती हैं.ष् उन्होंने कहा कि चुनाव तक ममता अकेली रह जाएंगी। अमित शाह ने ममता पर आरोप लगाया, बीजेपी में जो लोग आज आ रहे हैं वो मां माटी मानुष के नारे के साथ निकले थे लेकिन ममता दीदी की सरकार ने मां माटी मानुष के नारे को टोलबाजी, तुष्टीकरण और भतीजावाद में परिवर्तित कर दिया। उन्होंने कहा कि ममता ने कांग्रेस छोड़ी, क्या वो दल बदल नहीं था। उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों से आज अच्छे लोग बीजेपी में शामिल हुए। मां माटी मानुष के नारे को हफ्ता वसूली में बदल दिया। साथ ही उन्होंने दावा किया कि इस बार 200 सीटों के साथ बीजेपी की सरकार बनेगी।
बीजेपी में शामिल होने के बाद टीएमसी के शुभेन्दु आधिकारी ने रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने पीएम मोदी को देश की आन बान और शान बताया। शुभेन्दु अधिकारी का बीजेपी में शामिल होना ममता बनर्जी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। शुभेन्दु की बंगाल में 20-25 विधानसभा सीटों पर पकड़ मानी जाती है। शुभेन्दु ने 27 नवंबर को टीएमसी से इस्तीफा दिया था।
आज अमित शाह की मौजदूगी में ममता सरकार में मंत्री रहे शुभेन्दु अधिकारी के अलावा टीएमसी, लेफ्ट और कांग्रेस के 10 विधायकों ने भी बीजेपी का दामन थामा। इसके अलावा टीएमसी सांसद सुनील मंडल भी बीजेपी में शामिल हुए। बता दें कि इनमें टीएमसी के 6 विधायक हैं. सीपीएम के दो, सीपीआई का एक और कांग्रेस का एक विधायक भी बीजेपी में शामिल हुआ है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox