नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/स्वास्थ्य/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बीत एक दशक में भारत में डायबिटीज (मधुमेह) के मरीजों की संख्या चार गुना बढ़ गई है या यूं कहिए की हर चैथा व्यक्ति मधुमेह से ग्रसित है। देश की एक बड़ी आबादी इसका शिकार बन गई है। दरअसल, तनाव, खराब जीवनशैली और गलत खानपान से शरीर के ब्लड में शुगर लेवल बढ़ जाता है, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शरीर में इंसुलिन बनना बंद हो जाता है। डायबिटीज से राहत पाने के लिए लोग जिंदगी भर सिर्फ दवाइयों का सहारा लेते रहते हैं। जबकि इस रोग से राहत पाने के लिए दवाइयों के साथ-साथ सही खानपान और व्यायाम की जरूरत भी होती है। आइए हम आपको ऐसे 3 ड्राइ फ्रूट्स के बारे में बताते हैं जो डायबिटीज को प्राकृतिक रूप से कम करते हैं।
अखरोट
अखरोट में विटामिन ई भरपूर मात्रा में होता है और इसमें कैलोरी भी काफी कम होती है। अखरोट टाइप-2 डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में भी मदद करता है। हाल ही में हुए एक अध्ययन में दावा किया गया कि अखरोट खाने वाले वयस्क लोगों में इसका सेवन नहीं करने वालों के मुकाबले टाइप 2 के डायबिटीज होने का खतरा कम हो जाता है। शोधकर्ताओं के अनुसार करीब तीन चम्मच के बराबर अखरोट खाने से टाइप 2 की डायबिटीज का 47 फीसदी तक कम होता है।
बादाम
बादाम का सेवन करने पर ब्लड शुगर लेवल के एकदम बढ़ जाने की समस्या नियंत्रित होती है और एक अध्ययन के मुताबिक बादाम खाने से शरीर में इंसुलिन बनने लगता है। जिससे ब्ल्ड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।
काजू
काजू एक लो फैट मेवा है, जिसमें 75 फीसदी फैट आलेइक एसिड होता है। जिसे मोने सेचुरेटिड फैट (उवदव-नदेंजनतंजमक ंिज) के तौर पर भी जाना जाता है। इसके साथ ही काजू शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को भी नियंत्रित करता है।


More Stories
वृद्धावस्था की गति को धीमा करने में नाड़ीशोधन प्राणायाम प्रभावी- डॉ. रमेश कुमार
“International Yoga Day” पर डॉ. किरण छिल्लर ने बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान!
ग्रुप सेंटर ‘CRPF’ में उत्साह के साथ मनाया गया योग दिवस
रन अगेंस्ट ड्रग एब्यूज में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का शानदार प्रदर्शन
स्विमिंग पूल में योग कर तैराकों ने दिया स्वास्थ्य का संदेश!
विश्व योग दिवस पर निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप आयोजित