नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/यूपी/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को योगी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की ओर से महिला सुरक्षा को लेकर चलाया गया ‘मिशन शक्ति’ अभियान पूरी तरह से फेल हो गया है।
उन्होंने ट्वीट किया कि जब सरकार का उद्देश्य केवल ढोंग व झूठा प्रचार हो तो मिशन फेल हो ही जाएंगे। यूपी में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर पर्दा डालने के लिए भाजपा सरकार का मिशन शक्ति फेल रहा।
इस दौरान प्रियंका गांधी ने एक खबर भी ट्वीट की और लिखा कि युवती को जलाने वालों के खिलाफ एक महीने बाद केस हो रहा है। अपराध बढ़ते जा रहे हैं।
आपको बता दें कि कुछ हफ्ते पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओं के खिलाफ अपराध पर अंकुश लगाने के लक्ष्य के साथ ‘मिशन शक्ति’ अभियान की शुरुआत की थी। इसकी शुरुआत के समय कहा गया था कि अभियान के पहले चरण में महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के संबंध में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।


More Stories
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो विस्तार को हरी झंडी, सेक्टर-61 से सेक्टर-4 तक बनेंगे नए स्टेशन
एटा में दिल दहला देने वाली वारदात: 90 मिनट में एक परिवार के चार सदस्यों की हत्या
दिल्ली हाईकोर्ट से कुलदीप सिंह सेंगर को बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज
बदायूं में प्रभात फेरी को लेकर तनाव, पुलिस लाठीचार्ज में कई ग्रामीण घायल
कपसाड़ कांड में बड़ा मोड़: आरोपी पारस की उम्र पर विवाद
आगरा में बढ़ी ठंड ने बढ़ाई परेशानी, स्कूलों की छुट्टियां फिर बढ़ीं