झूठ बोलने में पारंगत है बीजेपी, अखिलेश ने भाजपा सरकार पर बोला तीखा हमला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

झूठ बोलने में पारंगत है बीजेपी, अखिलेश ने भाजपा सरकार पर बोला तीखा हमला

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/लखनऊ/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने झूठ बोलने को लेकर बीजेपी सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा भाजपा की सरकार से अच्छा और बड़ा झूठ कोई बोल नहीं सकता। अखिलेश यादव ने कहा कि सोलर पैनल के बारे में मुख्यमंत्री नहीं जानते 10 हजार मेगावाट बिजली बढ़ाने का झूठा वादा कर दिव्यांगों की बिजली काट दी गई। गांवों में फ्री बिजली क्यों नहीं दे रहे। मिस कॉल करके देश की सबसे बड़ी सरकार बना ली।
यूपी की अर्थव्यवस्था तब तक बेहतर नहीं हो सकती जब तक किसानों का भुगतान नहीं होगा। बीजेपी सरकार लोगों का घर तोड़ रही है लेकिन खुद का नक्शा कब पास हुआ नहीं बताएंगे। किसान के ऊपर इतना अत्याचार किसी सरकार ने नही किया होगा, जितना बीजेपी की सरकार कर रही है। अखिलेश यादव बोले किसानों की आय कब दुगुनी करेगी बीजेपी सरकार ? उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी किसान बिल का विरोध करेगी। इस सरकार के लोग आपस में एक दूसरे पर आरोप लगाते हैं। यूपी सरकार ऐसी है जो किसी को भी फंसा सकती है और किसी को भी जेल भेज सकती है। आजम खान के साथ इतना अन्याय हो रहा है। जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती। ये इसलिए क्योंकि उन्होंने अच्छी यूनिवर्सिटी बनाई थी। अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी लव जिहाद के खिलाफ बने कानून का विरोध करेगी।
पूर्व सांसद अलीगढ़ चैधरी बृजेन्द्र सिंह कांग्रेस छोड़ सपा में शामिल हुए। बृजेंद्र सिंह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़े जाट नेता हैं। वे कांग्रेस से सपा में शामिल हुए हैं। जमीरउल्लाह खान पूर्व विधायक कोल अलीगढ़ भी सपा में शामिल हुए। चैधरी लियाकत पूर्व माइनॉरिटी कमीशन अध्यक्ष उत्तर प्रदेश भी सपा में शामिल हुए। प्रदीप शर्मा और इंद्रदेव चैहान भी सपा में शामिल। अब्दुल रशीद खान भी सपा में शामिल हुए। इन सभी लोगों ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा की सदस्यता ली।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox