अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बिडेन बहुमत से सिर्फ 6 वोट दूर, ट्रंप ने किया कोर्ट का रूख

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बिडेन बहुमत से सिर्फ 6 वोट दूर, ट्रंप ने किया कोर्ट का रूख

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/वाशिंगटन/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव की वोटों की गिनती जारी है। राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन मैदान में हैं। बिडेन बहुमत के करीब पहुंच चुके हैं। बिडेन बहुमत के आंकड़े (270) से सिर्फ 6 वोट्स दूर हैं। हालांकि, अभी कई प्रमुख राज्यों में नतीजे आने बाकी हैं। वहीं, ट्रंप ने वोटों की गिनती पर सवाल उठाया है। इसके लिए ट्रंप सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं।
ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, कल जहां हम जीत रहे थे, वहां अचानक पीछे कैसे हो गए। पिछली रात मैं मजबूती के साथ लीड कर रहा था। कई राज्यों में डेमोक्रेट ने मतगणना पर कंट्रोल किया। वहीं, बिडेन ने कहा है कि हमें पूरा भरोसा है कि जीत हमारी ही होगी। मगर ये सिर्फ हमारी अकेले की जीत नहीं होगी। यह जीत अमेरिकी लोगों की होगी, हमारे लोकतंत्र की होगी, अमेरिका की होगी। दूसरी तरफ, ट्रंप के चुनावी अभियान ने पेंसिल्वेनिया, मिशीगन और जॉर्जिया सरकार पर मुकदमा दायर किया है। इन राज्यों में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अपने प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन से पीछे रह गए हैं। बता दें कि ताजा आंकड़ों के अनुसार 538 इलेक्टोरल वोट्स में से बहुमत के लिए 270 वोट्स की जरूरत है। फिलहाल, बिडेन के हिस्से 264 इलेक्टोरल वोट्स, जबकि ट्रंप के पास सिर्फ 214 वोट्स हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox