आईपी यूनिवर्सिटी ने प्रवेशार्थियों के लिए शुरू की हैल्प डेस्क की सुविधा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आईपी यूनिवर्सिटी ने प्रवेशार्थियों के लिए शुरू की हैल्प डेस्क की सुविधा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय द्वारका ने सेशन 2020-21 में प्रवेश फार्म भरने वाले प्रवेशार्थियों के लिए एक हैल्प डेस्क की शुरूआत की है। ताकि नये विद्यार्थियों को फार्म भरने व विषय चुनने में कोई परेशानी न हो।
इस संबंध में जानकारी देते हुए आईपी यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता नलिन रंजन ने बताया कि यूनिवर्सिटी को कोरोना काल के तहत दाखिलों व काउंसलिंग की अंतिम तिथि बार-बार बढानी पड़ी थी। और अब जब दाखिलो का समय आया है तो प्रवेशार्थियों को कुछ भी जानकारी हासिल करने के लिए यूनिवर्सिटी ने हैल्प डेस्क की शुरूआत की है ताकि विद्यार्थियों को कोई परेशानी न हो। उन्होने बताया कि हैल्प डेस्क टीम सुबह 10.00 से शाम 16.50 तक काम करेगी। इसके लिए यूनिवर्सिटी ने तीन फोन नंबर 011-25302169, 70 व 71 तथा मोबाइल नंबर 9560313682 व 9971616992 भी जारी किये है। इनके जरियें दाखिला लेने वाले प्रवेशार्थी दाखिले से लेकर काउंसिलिंग, विषय व कोर्स के चयन के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही विद्यार्थी यूनिवर्सिटी की वेबसाईट पर भी जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox