नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर निगम गुरूग्राम द्वारा वार्ड-3 की सैक्टर-23 मार्केट में मार्केट एसोसिएशन के साथ मिलकर स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान में नगर निगम गुरूग्राम के स्वच्छता ब्रांड एम्बैसडर कुलदीप सिंह तथा वरिष्ठ सफाई निरीक्षक विजेन्द्र शर्मा ने उपस्थित दुकानदारों को अपनी दुकानों के बाहर दो डस्टबिन रखने, स्वच्छता बनाए रखने तथा पॉलीथीन मुक्त मार्केट बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मार्केट एसोसिएशन के प्रधान ब्रह्म यादव ने नगर निगम गुरूग्राम की टीम को आश्वासन दिया कि वे मार्केट में स्वच्छता बनाए रखने तथा पॉलीथीन मुक्त गुरूग्राम अभियान में अपना भरपूर सहयोग देंगे। इस मौके पर मार्केट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मनीष दहिया, महासचिव गुंजन शर्मा, सह सफाई निरीक्षक दीपक डागर, सुपरवाईजर अरविंद व विक्रम सहित स्थानीय दुकानदार उपस्थित थे।


More Stories
92% अंक आने के बाद भी टूटी छात्रा, पढ़ाई के दबाव ने छीनी मुस्कान
लुधियाना में हर्निया ऑपरेशन के दौरान मरीज ने गाए गीत
अमेरिका-ईरान वार्ता का दूसरा दौर इस्लामाबाद में संभव
होर्मुज सम्मेलन में मैक्रों-मेलोनी की मुलाकात चर्चा में
विक्की ठक्कर गैंग के दो शातिर बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
दुष्यंत चौटाला बोले- “सीआईए ने घरों में घुसकर की अभद्रता