नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/केवड़िया/गुजरात/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर देश के पहले सी-प्लेन प्रोजेक्ट की शुरुआत हरी झंडी दिखाकर की। पीएम मोदी ने केवड़िया से साबरमती तक सी-प्लेन में उड़ान भी भरी और वह 40 मिनट में केवड़िया से साबरमती पंहुचे। सी- प्लेन की सेवा रोजाना पर्यटकों के लिए अहमदाबाद से केवड़िया और केवड़िया से अहमदाबाद के बीच उपलब्ध होगी।
पीएम मोदी ने पहली बार साल 2017 में गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान सी प्लेन का सफर किया था। तब भी उन्होंने साबरमती रिवरफ्रंट से उड़ान भरी थी। तब पीएम मोदी साबरमती रिवरफ्रंट से उड़ान भरकर 49 किलो मीटर दूर धरोई डैम पहुंचे थे। वहां पीएम ने मशहूर अम्बा देवी के दर्शन किए थे और फिर सी-प्लेन से वापस साबरमती रिवरफ्रंट पर लैंडिंग की थी। तब पीएम मोदी के सी-प्लेन से सफर करने को लेकर काफी सियासत भी हुई थी।
सी-प्लेन की उड़ानें स्पाइसजेट की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी स्पाइस शटल द्वारा संचालित की जाएंगी। शुरुआती तौर पर आज से अहमदाबाद-केवड़िया मार्ग पर दो दैनिक उड़ानें संचालित करेगा। अहमदाबाद से प्रतिदिन सुबह 10.15 बजे सी-प्लेन उड़ेगा और 10.45 पर केवड़िया पहुंचेगा. केवड़िया से प्रतिदिन सीप्लेन 11.45 पर उड़ेगा और 12.15 पर अहमदाबाद पहुंचेगा. यही सीप्लेन प्रतिदिन 12.45 पर दोबारा अहमदाबाद से उड़ेगा और दोपहर 1रू15 पर केवड़िया पहुंचेगा। केवड़िया से ये फिर से दोपहर 3रू15 पर उड़ेगा और 3रू45 पर अहमदाबाद पहुंचेगा। अहमदाबाद से केवड़िया और केवड़िया और अहमदाबाद दोनों तरफ का कुल किराया 3000 रुपये तय किया गया है। एक तरफ का किराया 1500 रुपये रखा गया है। 30 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है। इन उड़ानों के लिए 15 सीटर ट्विन ओटर 300 विमानों का इस्तेमाल होगा।
सी-प्लेन में पानी से उतरने और टेक-ऑफ करने की क्षमता होती है, जिससे ऐसे क्षेत्रों तक पहुंच होती है, जिनमें लैंडिंग स्ट्रिप्स या रनवे नहीं होते हैं। ट्विन ओटर 300 सबसे सुरक्षित और सबसे लोकप्रिय सी-प्लेन है। ये दुनियाभर में सबसे लोकप्रिय और व्यापक रूप से इस्तेमाल किए जाने वाले विमानों में से एक है।


More Stories
बुराड़ी में पुलिस की सतर्कता से दो शातिर चोर गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद
गुलाबी बाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो कुख्यात झपटमार गिरफ्तार, सोने की चेन और चोरी की बाइक बरामद
श्री हंस सत्संग भवन में लगा रक्तदान शिविर, दर्जनों लोगों ने किया महादान
भारत की जीत पर शोएब अख्तर का विवादित रिएक्शन, फैंस हुए नाराज
हाईकोर्ट ने शराब घोटाले में 23 आरोपियों से मांगा जवाब, केजरीवाल भी शामिल
शेयर बाजार में हड़कंप, निवेशकों के 12 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति डूबी