
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/मुंबई/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद लोगों की मदद करने को लेकर खासा सुर्खियों में रहते हैं। सोनू सूद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और हर मदद मांगने वाले को रिप्लाई भी करते हैं। ऐसे में सोनू सूद से एक शख्स ने अजीब मांग रख दिया जिसका सोनू सूद ने भी दिलचस्प जवाब दिया है। सोनू सूद का ये ट्वीट अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि हाल ही में एक्टर से एक शख्स ने बच्ची की मदद करने को कहा था, जिसके बाद सोनू सूद ने उसको मदद का भरोसा दिलाया था। इसके साथ ही सोनू सूद ने गांव की सभी लड़कियों को साइकिल देने का भी ऐलन किया है। संतोष चैनाम नाम की ट्वीटर यूजर ने लिखा, गाँव में 35 लड़कियाँ हैं जिन्हें पड़ने के लिए 8 से 15 किलोमीटर तक जंगल के रास्ते जाना पड़ता है। सिर्फ कुछ के पास साइकल है, यह नक्सल प्रभावित रास्ता है। इस डर से इनके परिवार वाले उन्हें आगे पड़ने नहीं देंगे! अगर आप इन सब को साइकल दे पाएँ तो यह इनका भविष्य सुधार जाए। इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए सोनू सूद ने लिखा, गाँव की हर लड़की के पास साइकल होगा और हर लड़की पढ़ेगी. परिवार वालों से कह देना..साइकल पहुँच रहें हैं बस चाय तैयार रखना।
दरअसल, सोनू सूद को टैग करते हुए एक शख्स ने मांग की थी कि वो उसको मालदीव पहुंचा दें। शख्स के इस मांग पर सोनू सूद ने भी जवाब देने में देरी नहीं की। सोनू सूद को टैग करते हुए यूजर ने लिखारू सर, मुझे मालदीव जाना है पहुंचा दो न.ष् एक्टर ने इसके जवाब में लिखा, साइकिल पर जाओगे या रिक्शा पर भाई। सोनू सूद ने इस तरह शख्स की बोलती बंद कर दी।





More Stories
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा
दिल्ली-NCR में वाहन चोरों पर AATS का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; शिव-पार्वती की मूर्ति और नकदी बरामद।
दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या पर लगेगी लगाम, सरकार ने 2.5 लाख की सीमा का प्रस्ताव रखा
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?