अमित जोगी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा मरवाही को बताएँ कि जोगी की जाति क्या है?

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अमित जोगी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा मरवाही को बताएँ कि जोगी की जाति क्या है?

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/रायपुर/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़-जे के अध्यक्ष अमित जोगी ने मुख्यमंत्री भूपेश बाघेल को पत्र लिखकर मांग की है कि मुख्यमंत्री मरवाही को बताये की उनके परिवार की सही जाति क्या है। क्या उनका परिवार आदिवासी नही है या फिर सरकार जोगी परिवार से डरकर जानबूझकर उनकी जाति को निरस्त कर दिया गया है।
उन्होने उपचुनाव में प्रचार पर मरवाही क्षेत्र में आये मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए सवाल किया कि मेरे पिता जी स्वर्गीय श्री अजीत जोगी जी 17 वर्षों तक कांग्रेस अनुसूचित जनजाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर रहे, रायगढ़ आदिवासी संसदीय क्षेत्र से सांसद रहे, और मरवाही आदिवासी सीट से अपने स्वर्गवास तक विधायक रहे। मैं भी मरवाही सीट से 2013 से 2018 तक विधायक रहा हूँ। लेकिन ऐसा क्या हुआ कि आपके द्वारा गठित उच्च स्तरीय छानबीन समिति ने मेरा जाति प्रमाण पत्र यह कहकर निरस्त कर दिया कि मेरा परिवार आदिवासी नहीं है। आपके द्वारा हमारे परिवार की जाति की जांच कराई गई है जिसमें सिर्फ यही बताया जा रहा है कि मेरा परिवार आदिवासी नहीं है लेकिन मेरे परिवार की सही जाति क्या है, इसका खुलासा आज तक नहीं हुआ है। इसलिए आपके आगमन पर मरवाही क्षेत्र का प्रत्येक मतदाता आपसे जानना चाहता है कि मेरे परिवार की सही जाति क्या है?

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox