चेयरमैन की कुर्सी पर बैठे जेजेपी के पांच नेता, डिप्टी सीएम ने दी बधाई

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चेयरमैन की कुर्सी पर बैठे जेजेपी के पांच नेता, डिप्टी सीएम ने दी बधाई

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- जननायक जनता पार्टी के दो विधायक समेत पार्टी के सभी पांचों नेताओं ने चेयरमैन पद पर अपना कार्यभार संभाल लिया है। वीरवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला ने जेजेपी के चेयरमैनों को कार्यभार ग्रहण करवाया और उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पार्टी के गुहला से विधायक ईश्वर सिंह, जुलाना से विधायक अमरजीत ढांडा, पार्टी के प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह आदि कई नेता व अधिकारी मौजूद रहे।
डिप्टी सीएम दुष्यंत चैटाला की मौजूदगी में सबसे पहले पंचकुला स्थित कार्यालय में हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन व पार्टी के पूर्व विधायक राजदीप फोगाट ने अपना पदभार संभाला। इसके बाद डिप्टी सीएम दुष्यंत चैटाला ने शाहबाद से पार्टी के विधायक रामकरण काला को शुगरफैड के चेयरमैन पद का कार्यभार ग्रहण करवाया। हरियाणा डेयरी विकास संघ के चेयरमैन बने जेजेपी नेता एवं गुहला से जेजेपी विधायक के बेटे रणधीर सिंह के कार्यालय पहुंचकर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला ने उन्हें शुभकामनाएं दी और उन्हें कार्यभार ग्रहण करवाया। इसके बाद उनकी मौजदूगी में पंचकुला में ही नरवाना से विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा ने खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन पद का कार्यभार संभाला। वहीं चंडीगढ़ स्थित ऑफिस में डिप्टी सीएम की मौजूदगी हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के चेयरमैन पवन खरखौदा ने अपना कार्यभार ग्रहण किया।
पार्टी के नवनियुक्त सभी चेयरमैनों ने अपना कार्यभार ग्रहण करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा नई जिम्मेदारी देने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला का आभार प्रकट किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि उन्हें जो दायित्व दिया गया है उसे वे निष्ठापूर्वक पूरा करेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox