
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नगर निगम गुरूग्राम द्वारा शहर के नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने तथा सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए नागरिकों को सहयोग करने के उद्देश्य से स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में वीरवार को नगर निगम गुरूग्राम के स्वच्छता ब्रांड एम्बैसडर कुलदीप सिंह जोन-3 क्षेत्र के सफाई अधिकारियों एवं स्वच्छता सैनिकों के साथ वार्ड-34 स्थित मारूति विहार कॉलोनी में पहुंचे। यहां पर पार्क में उपस्थित नागरिकों एवं आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनसे आह्वान किया गया कि वे गुरूग्राम को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दें। प्रत्येक घर में दो डस्टबिन रखें तथा गील एवं सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबिन में ही डालें। इसके बाद टीम ने वार्ड-32 स्थित व्यापार केन्द्र मार्केट में मार्केट एसोसिएशन के साथ मिलकर दुकानदारों को स्वच्छता बनाए रखने, दो डस्टबिन का उपयोग करने तथा पॉलीथीन मुक्त मार्केट बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में नगर निगम गुरूग्राम के वरिष्ठ सफाई निरीक्षक ऋषि मलिक, सफाई निरीक्षक मनोज कुमार, फील्ड सुपरवाईजर श्रीकांत सहित आरडब्ल्यूए एवं मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे।





More Stories
श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को सपरिवार पहुंचे उद्योगपति एवं समाजसेवी सुशील कानौड़िया
एटीएम में लोहे की पट्टियां फंसाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
बुराड़ी के फ्लैट से 321 ग्राम हेरोइन बरामद, पति-पत्नी समेत तीन और पकड़े
दिल्ली पुलिस का ऑटो लिफ्टर गिरोह पर बड़ा प्रहार, 6 आरोपी गिरफ्तार; 38 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में गैंग का कथित शूटर हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार
MCD सदन आप और कांग्रेस की महिला पार्षदों के बीच भिड़ंत, मेयर के माइक में तोड़फोड़ का आरोप