देश के मिसाइल जखीरे में आई एक और नई मिसाइल रूद्रम, सुखोई से किया सफल परीक्षण

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देश के मिसाइल जखीरे में आई एक और नई मिसाइल रूद्रम, सुखोई से किया सफल परीक्षण

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश के मिसाइल जखीरे में एक और इजाफा हो गया है। रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) ने आज एंटी रेडिएशन मिसाइल रुद्रम का सफल परीक्षण किया है। मिसाइल रुद्रम का परीक्षण सुखोई फाइटर एयरक्राफ्ट की मदद से किया गया है। ये स्वदेशी मिसाइल किसी भी तरह के सिग्नल या रेडिएशन को पकड़ सकती है और अपनी रडार पर लाकर उसे नष्ट कर सकती है।
बता दें कि चार दिन पहले डीआरडीओ ने एक एंटी-सबमरीन शस्त्र प्रणाली का सफलतापूर्वक परीक्षण किया था। टारपीडो (एसएमएआरटी) की सुपरसोनिक मिसाइल-असिस्टेड रिलीज को ओडिशा के तट से 5 अक्टूबर को 11.45 बजे सफलतापूर्वक फ्लाइट परीक्षण किया गया था। मिसाइल के रेंज और ऊंचाई तक उड़ान सहित सभी मिशन उद्देश्य, टॉरपीडो की रिलीज और वेलोसिटी रिडक्शन मैकेनिज्म (वीआरएम) पूरी तरह से परफेक्ट थे।
इससे पहले एक अक्टूबर को डीआरडीओ ने भारत में बनी लेजर चालित एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) का एक बार फिर से सफलतापूर्वक परीक्षण किया था। यह लंबी दूरी तक निशाना साधने में सक्षम है। इसकी टेस्टिंग महाराष्ट्र के अहमदनगर में एमबीटी टैंक अर्जुन के जरिए के के रेंज में की गई। इससे पहले इसका ट्रायल ड्रोन का टेस्ट 22 सितंबर को किया गया था। इस मिसाइल को डीआरडीओ के आयुध अनुसंधान और विकास प्रतिष्ठान (एआरडीई) पुणे, उच्च ऊर्जा सामग्री अनुसंधान प्रयोगशाला (एचईएमआरएल) पुणे और इंस्ट्रमेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (आईआरडीई) देहरादून के सहयोग से विकसित किया गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox