देश में एक लाख से अधिक हुई कोरोना मृतकों की संख्या

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देश में एक लाख से अधिक हुई कोरोना मृतकों की संख्या

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- भारत में शनिवार को कोरोना वायरस से हुई मौतों की संख्या एक लाख को पार कर गई और कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 64 लाख के पार जा पहुंचा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा इसकी जानकारी दी गई है। हालांकि, कोरोना के दैनिक मामलों में आज कुछ गिरावट देखने को मिली है।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 79,476 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं, इस दौरान वायरस से होने वाली मौतों की संख्या 1,069 रही है। अब तक देश में इस वायरस से 64,73,545 लोग संक्रमित हो चुके हैं। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 9,44,996 है। वहीं, 54,27,707 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। दूसरी तरफ, इस वायरस के चलते देश में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 1,00,842 हो गई है। मृतकों की संख्या को एक लाख पार करने वाला भारत तीसरा देश बन गया है। भारत से आगे अमेरिका (2,12,000 मौतें) और ब्राजील (1,44,000 मौतें) हैं।

दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना रिकवरी भारत में
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि भारत में वैश्विक स्तर पर सबसे ज्यादा कोरोना रिकवरी हुई है और दुनिया में कोरोना से रिकवर हुए कुल मरीजों की 21 फीसदी संख्या भारत में है। वहीं, भारत की दुनिया के कुल कोरोना केस में हिस्सेदारी 18.6 फीसदी है। भारत में प्रति 10 लाख की आबादी पर कोरोना से होने वाली मौत दुनिया में सबसे कम है। मंत्रालय ने कहा कि कोरोना से होने वाली मौत का वैश्विक औसत प्रति 10 लाख की आबादी पर 130 है, जबकि भारत में प्रति 10 लाख की आबादी पर 73 मौतें हुई हैं।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 75,628 रही। वहीं अभी तक कुल 54,27,707 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। इस तरह देश में राष्ट्रीय रिकवरी रेट बढ़कर 83.84 फीसदी हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, पिछले 24 घंटे में रिकवर हुए 74.36 फीसदी मरीज केवल 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक संख्या में मरीज कोरोना से उबरे हैं, इसके बाद आंध्र प्रदेश और कर्नाटक है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox