स्पेशल स्टाफ द्वारका ने पकड़ा रनहोला गोली कांड का वांछित आरोपी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

स्पेशल स्टाफ द्वारका ने पकड़ा रनहोला गोली कांड का वांछित आरोपी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका स्पेशल स्टाफ टीम ने एक ऐसे अपराधी को पकड़ा है जो रनहोला थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को गोली मारने का आरोपी है और पिछले काफी दिनों से पुलिस की पकड़ से बाहर बना हुआ था। पुलिस ने आरोपी से एक देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद किये हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसे पुलिस रिमांड पर ले लिया है। साथ ही पुलिस ने रनहोला थाने को भी सूचित कर दिया है।
इस मामले में जानकारी देते हुए द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि 24 सितंबर को आरोपी सुनील कुमार उर्फ दीपक उर्फ काना ने पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को जान से मारने के लिए उसको गोली मारी थी। गोली बिलकुल पास से मारी गई थी जिसकारण पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। लेकिन फिर अचानक द्वारका स्पेशल स्टाफ को एक सूचना मिली की एक अपराधी उत्तमनगर व मोहनगार्डन क्षेत्र में पिस्टल के साथ घूम रहा है। स्पेशल स्टाफ ने आरोपी को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछाया और उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मोहनगार्डन थाने में सोमवार को मामला भी दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी की पहचान सुनील कुमार उर्फ दीपक उर्फ काना पुत्र औमप्रकाश निवासी सी-60 फेस-2 गली नंबर 2 हस्तसाल उत्तमनगर के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने रनहोला क्षेत्र में वारदात की थी जिसे देखते हुए रनहोला पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox