उत्तमनगर पुलिस ने मन्नत सुपर मार्ट में चोरी का मामला सुलझाया, दो कुख्यात अपराधी पकड़े

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

उत्तमनगर पुलिस ने मन्नत सुपर मार्ट में चोरी का मामला सुलझाया, दो कुख्यात अपराधी पकड़े

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- उत्तमनगर पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए मन्नत सुपर मार्ट में चोरी का मामला सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो कुख्यात अपराधियों को पकड़ा है जिनके कब्जे से पुलिस ने 10 लाख रूपये का चोरी का सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि दोनो आरोपी हार्डकोर अपराधी हैं और 25 से ज्यादा आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि 26 सितंबर को निशा गोशेन पत्नी मनीष गुप्ता निवासी प्लाॅट नंबर-274 ए राम नगर, पिलर नंबर 715 के सामने नजदीक नवादा मैट्रो स्टेशन ने उत्तमनगर थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी ने उसकी मन्नत सुपर मार्ट से शटर के ताले तोड़ कर चोरी कर ली है और लाखों का सामान गायब है। इस शिकायत पर उत्तमनगर थानाध्यक्ष ने संज्ञान लेते हुए एएसआई प्रवीण कुमार, हवलदार गोपाल, सिपाही अजय, यशवंत व अनिल की टीम बनाकर आरोपियों को पकड़ने की जिम्मेदारी लगाई। पुलिस टीम ने मामले की जांच करते हुए कई लोगों से पूछताछ की और गश्त के तहत सभी संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस को सूचना मिली की झंडा चैक पर मार्ट में चोरी मामले का आरोपी घूम रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए चैक पर जांच आरंभ की तभी सिपाही अनिल को एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमता मिला। सिपाही ने उससे रोककर पूछताछ की तो आरोपी सही से जवाब नही दे सका जिसपर पुलिस ने आरोपी शमीम पुत्र मोहम्मद जमील को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने चोरी की बात स्वीकार कर ली और अपने सहयोगी हसरत अली पुत्र मोहम्मद जमील की भी जानकारी दी। उसने बताया कि मारूति ईको कार में चोरी का सामान डालकर ले गये। पुलिस ने हसरत अली को भी पकड़ लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से करीब 10 लाख का सामान बरामद कर लिया है। जिसमें 90 तरह का सामान है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox