बिहार में तीन चरण में होंगे विधानसभा चुनाव, आयोग ने तारीख की तय

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिहार में तीन चरण में होंगे विधानसभा चुनाव, आयोग ने तारीख की तय

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीखों का एलान कर दिया है। बिहार में इस बार चुनाव का समय बढ़ा दिया गया है, इस बार चुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। वहीं कोरोना के मरीजों को मतदान करने के लिए अंत में अतिरिक्त समय दिया गया है।

बिहार विधानसभा चुनाव
पहले चरण का मतदान – 28 अक्तूबर
दूसरे चरण का मतदान – तीन नवंबर
तीसरे चरण का मतदान – सात नवंबर

तीन चरणों में होगा चुनाव
पहला चरण – 71 सीट, 31,000 पोलिंग स्टेशन
दूसरा चरण – 94 सीट, 42,000 पोलिंग स्टेशन
तीसरा चरण – 78 सीट, 33.500 पोलिंग स्टेशन

कोरोना पीड़ित डाल सकेंगे वोट
मतदान के समय कोरोना पीड़ित वोट डाल सकेंगे। इसके लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी। डिजिटल तरीके से ही प्रचार किया जाएगा और हर पोलिंग बूथ पर साबून, हैंड सैनिटाइजर जैसी चीजों की व्यवस्था की जाएगी।

एक घंटा ज्यादा होगा मतदान
इस बार वोट डालने के लिए चुनाव आयोग ने एक घंटा ज्यादा का समय रखा है। इस बार सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान किया जाएगा। हालांकि नक्सल प्रभावित इलाकों में ऐसा नहीं किया जाएगा। घर से घर तक कैंपेन के लिए सिर्फ पांच लोगों को अनुमित दी गई है।
इस बार नामांकन ऑनलाइन भी भरा जा सकता है। नामांकन के दौरान केवल दो लोग ही जगह पर मौजूद रहेंगे और इसके अलावा प्रचार के दौरान नेताओं या कार्यकर्ताओं को हाथ मिलाने की इजाजत नहीं है। इसी के साथ राज्य में आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू हो गई है। एमसीसी दिशानिर्देशों के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए आयोग पहले ही विस्तृत व्यवस्था कर चुका है।

मास्क, सैनिटाइजर और पीपीई किट का इस्तेमाल
बिहार में कुल 243 सीटों पर चुनाव लड़ा जाना है। राज्य में 29 नवंबर को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। कोरोना को ध्यान में रखते हुए पोलिंग बूथ की संख्या और मैनपावर को बढ़ाया गया है। चुनाव के दौरान छह लाख पीपीई किट का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा 46 लाख मास्क, सात लाख हैंड सैनिटाइजर और छह लाख फेस शील्ड का इस्तेमाल किया जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox