सुशांत की गला घोट कर की गई थी हत्या, एम्स के डाॅक्टर का दावा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सुशांत की गला घोट कर की गई थी हत्या, एम्स के डाॅक्टर का दावा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- अभिनेता सुशांत की हत्या के मामले में अभी तक मुंबई पुलिस इसे आत्महत्या ही बता रही थी लेकिन सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह का कहना है कि डॉक्टर जो एम्स की टीम का हिस्सा रहा है उसने उन्हे बताया था कि जो तस्वीरें उसे भेजी वो बताती हैं कि ये 200 प्रतिशत गला घोंट कर मारे जाने का मामला है, सुसाइड नहीं।
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को सौ दिन पूरे हो गए हैं। ऐसे में जांच और न्याय मिलने में हो रही देरी पर सुशांत के परिवार का पक्ष रख रहे वकील विकास सिंह ने नाराजगी जताई है। सौ दिन से चल रही मौत की जांच को लेकर विकास सिंह ने बयान दिया है कि सौ दिन की जांच में दरअसल, अभी तक भी ये साफ नहीं हो पाया है कि सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड किया है या फिर उनकी हत्या की गई है।
सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने ट्वीट किया, सीबीआई द्वारा सुशांत मामले को आत्महत्या के लिए उकसाए जाने से बदलकर हत्या के मामले में बदलने में हो रही देरी से अब फ्रस्ट्रेशन हो रही है। वो डॉक्टर जो एम्स की टीम का हिस्सा रहा है उसने मुझे बताया था कि जो तस्वीरें मैंने उसे भेजी वो बताती हैं कि ये 200 प्रतिशत गला घोंट कर मारे जाने का मामला है, सुसाइड नहीं।
वहीं एम्स के फॉरेंसिक चीफ सुधीर गुप्ता ने आज तक के साथ खास बातचीत में विकास सिंह के बयान पर कहा, जांच अभी चल रही है. जो वो कह रहे हैं वो ठीक नहीं है। हम सिर्फ गले पर खिंचने के निशान और क्राइम सीन को देखकर इस नतीजे पर नहीं पहुंच सकते हैं कि ये हत्या है या सुसाइड. इसमें और जांच किए जाने की जरूरत है जो चल रही है और कोई नतीजा अब तक नहीं निकाला गया है।
जानकारी के लिए बता दें कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की बॉडी उनके मुंबई स्थित फ्लैट पर पंखे से लटकती पाई गई थी. मामला पहले मुंबई पुलिस के पास था लेकिन सुशांत के पिता द्वारा बिहार में एफआईआर दर्ज कराने के बाद इसमें नाटकीय मोड़ आया। सुशांत मामले में केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाए। जिसके कुछ वक्त बाद ये मामला सीबीआई के हाथ में आ गया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox