
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- जिले के 38 गांवों को नगर निगम में शामिल करने के विरोध में आज बीरू सरपंच की अध्यक्षता में 38 ग्राम सभाओं के लोगों ने अलग-अलग ज्ञापन जिला उपायुक्त कार्यालय में एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम सौपे गए। वहीं उन से गुहार लगाते हुए कहा कि वह किसी भी हाल में अपने गांवों को नगर निगम में शामिल नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि 2009 के बाद से नगर निगम में शामिल किए गए गांव की पहले से ही दुर्दशा है। इसकी जानकारी उन्हें अच्छी तरह से है, आरोप लगाते हुए कहा कि निगम केवल गांव की करोड़ों रुपए की संपत्ति तथा करोड़ों रुपए की एफडी को हड़पने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रहा है। यदि किसी भी प्रकार से उनके गांवों को निगम में शामिल किया गया तो इसको लेकर वे बड़ा आंदोलन करेंगे। मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि वह इस प्रस्ताव को निरस्त कर ग्राम सभाओं को ही सशक्त बनाने का कार्य करें। गुड़गांव जिले के 38 गांवों को निगम में शामिल करने के विरोध में 38 गांव संघर्ष समिति की कमेटी विरोध करने के लिए पूरी तरह से मैदान में उतर सामने आ गई है। बीरू सरपंच ने कहा कि 38 गांव के लोगों ने साफ कर दिया है कि किसी भी हाल में वह अपने गांवों को निगम में शामिल नहीं करने देंगे। जिस पर मुख्यमंत्री को संज्ञान लेते हुए जल्द इस प्रस्ताव को रद्द करना चाहिए। वही रविंद्र यादव पलड़ा का कहना है कि उन्हें ज्ञात है पूर्व में निगम में शामिल किए गए गांव में आज तक कोई विकास कार्य नहीं हो सके। सरपंच के पास पावर ज्यादा होती है जो कि गांव में विकास कराने के लिए सक्षम होता है। किसी भी सूरत में वह अपने गांव को निगम में शामिल नहीं होने देंगे। इस मौके पर बीरू सरपंच सहित सेकड़ो लोग इस प्रदर्शन में शामिल हो निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और भेदभाव के आरोप लगाये।





More Stories
श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को सपरिवार पहुंचे उद्योगपति एवं समाजसेवी सुशील कानौड़िया
एटीएम में लोहे की पट्टियां फंसाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
बुराड़ी के फ्लैट से 321 ग्राम हेरोइन बरामद, पति-पत्नी समेत तीन और पकड़े
दिल्ली पुलिस का ऑटो लिफ्टर गिरोह पर बड़ा प्रहार, 6 आरोपी गिरफ्तार; 38 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में गैंग का कथित शूटर हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार
MCD सदन आप और कांग्रेस की महिला पार्षदों के बीच भिड़ंत, मेयर के माइक में तोड़फोड़ का आरोप