पत्रकारों के स्वास्थ्य बीमा के लिए केंद्र और राज्यों सरकारों से लिखित आग्रह करेगी पीसीआई

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पत्रकारों के स्वास्थ्य बीमा के लिए केंद्र और राज्यों सरकारों से लिखित आग्रह करेगी पीसीआई

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की 22 सितंबर को आयोजित बैठक में वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य आंनद राणा के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई और उनका प्रस्ताव “पत्रकारों के लिए सामूहिक स्वास्थ्य बीमा” सर्वसम्मति से पारित हो गया।
श्री राणा ने प्रस्ताव सर्वसहमति से पारित होने पर प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के माननीय चेयरमैन ( न्यायमूर्ति ) श्री सी.के.प्रसाद तथा सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। अब प्रेस काउंसिल की तरफ से भारत सरकार, सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों की सरकारों को पत्रकार स्वास्थ्य बीमा पर पॉलिसी बनाने और इसे जल्द से जल्द लागू करने के लिए लिखित तौर पर आग्रह किया जाएगा। आंनद राणा ने कहा कि बैठक में डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों तथा कुछ अन्य सरकारी सेवाओं के कर्मियों की तर्ज पर पत्रकारों को भी कोरोना वॉरियर श्रेणी में शामिल करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। उन्होंने बताया कि देश के ज्यादातर पत्रकार वर्तमान समय में घोर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। कोरोना महामारी से उत्पन्न परिस्थितियों ने समस्या को और ज्यादा कठिन बना दिया है।देशभर में अनेक पत्रकार अपनी ड्यूटी निभाते हुए जान गवां चुके हैं। बहुत से साथियों को कोरोना संक्रमण की वजह से अस्पतालों में भर्ती होना पड़ा है। लिहाजा पत्रकार स्वास्थ्य बीमा बहुत ही आवश्यक हो जाता है ताकि कठिनाई के समय आर्थिक मदद संभव हो पाये।
आनंद राणा ने बताया कि मुझे उम्मीद है कि प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के आग्रह को केन्द्र और राज्य सरकारें गंभीरता से लेते हुए इस दिशा में सकारात्मक कदम उठायेंगी। साथ ही जिन राज्यों में पत्रकार स्वास्थ्यध्दुर्घटना बीमा योजना पहले से ही है उसे और मजबूत करते हुए बीमा धनराशि में उचित बढ़ोतरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी बड़ी मुहिम की शुरूआत पहले कदम से ही होती है। ये आरंभ है और हम सबको हर स्तर पर हर राज्य में बीमा योजना लागू करवाने के लिए संघर्षरत रहना होगा। आप सभी से आग्रह है कि अपने अपने राज्यों में इस विषय में प्रयास जारी रखें।
एनयूजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने प्रेस कॉउंसिल का जताया आभार एनयूजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने कहा कि श्री राणा पत्रकार हितों के लिये लगातार सक्रिय भूमिका अदा कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब प्रेस कॉउंसिल के अनुरोध पर केंद्र और राज्य सरकारें शीघ्रता से पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना को लागू करने के रास्ते पर आगे बढ़ेंगी। रास बिहारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण से सैंकड़ों पत्रकार असमय ही अपनी जान गवां चुके हैं। बहुत से साथी संक्रमित हैं। महंगा इलाज पत्रकारों की परेशानी बढ़ा रहा है।
दिल्ली पत्रकार संघ के महासचिव मलिक ने बताया सराहनीय पहल दिल्ली पत्रकार संघ के महासचिव के. पी. मालिक ने प्रेस कॉउंसिल की पहल का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि आज पत्रकारों के सामने स्वास्थ्य सुरक्षा का सवाल प्रमुखता से खड़ा है। कोरोना महामारी की वजह से स्वास्थ्य बीमा बेहद जरूरी हो गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox