नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- केंद्र सरकार ने एक महत्वकांक्षी रेल परियोजना को मंजूरी देते हुए हरियाणा को बड़ी सौगात दी है। भारत सरकार ने मानेसर पलवल कुंडली एक्सप्रेस वे के साथ-साथ एक नई रेल कॉरिडोर को मंजूर कर लिया है। सरकार की तरफ से आज इसकी पुष्टि की गई। एक सरकारी प्रवक्ता ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि करीब 5617 करोड़ की योजना से पूरे प्रदेश को इससे काफी फायदा होगा।
उन्होंने बताया कि कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस वे के साथ साथ नया ऑरबिटल रेल कॉरिडोर बनाया जाएगा। जिसकी लागत करीब 5617 करोड़ की आएगी। यह रेल लाइन करीब 121 किलोमीटर लंबी होगी। इस नए कोरिडोर का नाम मानेसर-खरखोदा-सोनीपत रखा गया है। जबकि इसमें रूट का नाम पलवल-सोहना-मानेसर-खरखौदा-सोनीपत रुट होगा। उन्होंने बताया कि इस रेल लाइन के साथ ही नये औद्योगिक युग का आगाज होगा और रोजाना इस रेल लाइन पर करीब 20 हजार लोग सफर कर सकेंगे। वहीं इस रेल लाइन के जरिये हर साल 5 करोड़ टन सामान की ढुलाई भी हो सकेगी। जिससे क्षेत्र में प्रगति के नये द्वार खुलेंगे।


More Stories
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद
तेहरान पर टेक्नोलॉजी की नजर! हर मूवमेंट पर रखी जा रही थी निगाह!
HOLI 2026: रंगों के साथ करें ये धार्मिक उपाय, घर आएंगी खुशियां
ICC का नया शेड्यूल प्लान: एक दिन में दो सेमीफाइनल, समझें पूरा नियम