
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नाॅर्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नाॅर्थ जिला के अन्तर्गत तिमारपुर पुलिस ने एक इंटर स्टेट वारदातों में शामिल कुख्यात लुटेरे एवं पीओ को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी पिछले 4 साल से लगातार पुलिस की पकड़ से बाहर बना हुआ था।
इस संबंध में नाॅर्थ जिला के डीसीपी एंटो अलफोंस ने बताया कि तिमारपुर पुलिस के एसआई नरेश राणा को एक गुप्त सूचना मिली थी कि एक कुख्यात बदमाश वारदात के लिए दिल्ली में घुसा है जो इस समय बांकनेर गांव के पुल के पास खड़ा है। पुलिस टीम ने इस सूचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपी को सूचना की जगह से पकड़ लिया। आरोपी अमरजीत उर्फ काला पुत्र लेट सेवावीर निवासी माहला माजरा जिला सोनीपत हरियाणा ने पूछताछ में बताया कि 2016 में उसने अपने साथी संदीप उर्फ जगबीर और जितेन्द्र उर्फ दिनू के साथ जहांगीर पुरी से एक ओला कैब बुक कर उसे नरेला ले गये लेकिन रास्ते में उसके चालक को बांध कर उसके तीन मोबाईल व 6500 रूपये लूट लिये। और फरार हो गये। हालांकि इस मामले में एमएस पार्क थाना पुलिस जिला नाॅर्थ-वेस्ट जितेन्द्र व संदीप को पकड़ लिया था लेकिन वह इस मामले में अभी भी फरार चल रहा था। और कोर्ट ने उसे पीओ भी घोषित कर दिया था। पुलिस ने अमरजीत को इस मामले में चार साल बाद पकड़ कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अमरजीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी अमरजीत दिल्ली व हरियाणा में कई मामलों में शामिल रहा है।





More Stories
ऋषिकेश में राज्य आन्दोलनकारियों की चेतावनी, 9 नवंबर के बाद अब राज्य में यूथ ब्रिगेड के साथ जिलेवार जन आंदोलन होगा
दुर्गापूजा महोत्सव पर्व पर सुल्तानपुर में अंकुरण के निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ
मुकदमे से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की टीम ने नांगलोई से दबोचा
यमुना के बहाने सियासी घमासान: अमित शाह का ऐलान- ‘अगले 30 साल तक नहीं आने वाली विपक्ष की सरकार’
CM धामी ने किया गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का शुभारंभ
कोटद्वार से लापता युवती जम्मू रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद