पुलिस ने बेहोशी दवा सुंघाकर वारदातों को अंजाम देने वाले दो संदिग्ध चोर पकड़े

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पुलिस ने बेहोशी दवा सुंघाकर वारदातों को अंजाम देने वाले दो संदिग्ध चोर पकड़े

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नार्थ पुलिस जिले में अपने टारगेट को बेहोशी की दवा सुंघाकर लूटने वाले दो संदिग्ध चोरों को सराय रोहिल्ला पुलिस ने पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों से एक चोरी की टाटा ऐस टेंपो, एक मोबाईल फोन, 4 कार्टन जूते और वारदात में शामिल एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
इस संबंध में डीसीपी एंटो अलफोंस ने बताया कि प्रधान नगर बुरारी के रहने वाले देवेन्द्र ने एक शिकायत दर्ज कराई थी कि जब वह अपने टाटा ऐस टेंपों में जुते लेकर इंद्रलोक से सबोली की तरफ जा रहा था तो टपकना पुल के पास गाड़ी रोककर वह पेशाब करने चला गया लेकिन जब वापिस आया तो देखा की एक व्यक्ति उसके टेंपों को लेकर जा रहा है। जबकि दूसरा व्यक्ति पीले रंग की मोटरसाइकिल पर उसके साथ जा रहा है। उसने शोर भी मचाया और टेंपों का पीछा भी किया लेकिन चोर उसके टेंपो को लेकर भाग गये। जिसमें उसका फोन भी टेंपों में ही था। इस संबंध मंे एसएचओ लोकेन्द्र सिंह ने संज्ञान लेते हुए एसआई पुष्पेन्द्र पीपी इंद्रलोक, एएसआई अशोक, हवलदार सुरेन्द्र और सिपाही मनरूप की एक टीम बनाई और उन्हे आरोपी को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी। टीम ने शिकायतकर्ता के अनुसार क्षेत्र के सीसीटीवी व खबरियों से पूछताछ की उनकी इस जांच ने जल्द ही परिणाम दिया और दोनो आरोपी सरकारी स्कूल आनन्द नगर इंद्रलोक में पकड़े गये जब वह किसी वारदात के लिए उसी मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। पुलिस ने दोनो आरोपी मनीष पुत्र शिव राम निवासी शेरपुर गांव खजूरी खास दिल्ली व गगनदीप पुत्र बिजेन्द्र सिंह निवासी वेस्ट कमल विहार, करावल नगर दिल्ली को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी मनीष पर पहले से ही दो लूट व चोरी के मामले दर्ज है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों को भी सुलझाया जा सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox