बाबा हरिदास नगर पुलिस ने देसी कट्टे के साथ पकड़ा बीसी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बाबा हरिदास नगर पुलिस ने देसी कट्टे के साथ पकड़ा बीसी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बाबा हरिदास नगर पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध देसी कट्टे के साथ एक बदमाश को पकड़ने में सफलता प्राप्त की हैं। आरोपी जाफरपुर थाने का बीसी है और हत्या, हत्या की कोशिश व फिरोती जैसे कई संगीन मामलों में शामिल होना बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी से एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
द्वारका जिला पुलिस के बाबा हरिदास नगर थाने के हवलदार बनाइ सिंह व सुनील कुमार जब चेतन विहार में गश्त कर रहे थे तो उन्होने एक शख्स को डोन बोस्को कालोनी के पास संदिग्ध हालात में देखा तो उन्होने उसका पीछा किया लेकिन आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। टीम ने उसका करीब 200 मीटर तक पीछा कर उसे दबौच लिया और उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी पहले से ही पेशेवर बदमाश है और जाफरपुर थाने का बीसी भी है। आरोपी पर कई मामले भी दर्ज है। और इस समय आरोपी विकास उर्फ मिडियम पुत्र सुरजभान निवासी गोपाल नगर नजफगढ़ जेल से जमानत पर छुटा हुआ है। पुलिस ने उसके कोई नया अपराध करने से पहले ही पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox