
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-सीबीआई ने दिल्ली नगर निगम के एक जूनियर इंजीनियर और उसके साथी को पचास हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। सीबीआई प्रवक्ता आर के गौड ने बताया कि नगर निगम के सिविल लाइंस जोन में तैनात जूनियर इंजीनियर अनिल मीणा और उसके साथी सोनू को जगदीश लाल भरीजा से रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।
इनके घर और दफ्तर की तलाशी में महत्त्वपूर्ण कागजात जब्त किए गए है। इन दोनों को अदालत में पेश किया गया।अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। सीबीआई के अनुसार अशोक विहार निवासी जगदीश लाल ने टीचर कालोनी में कुछ समय पहले एक पुराना मकान खरीदा है। उस मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे को तोड कर उसने लेंटर डाला है। एमसीडी के मेट सोनू ने उसके मकान के दरवाजे पर एक नोटिस चिपका दिया। जगदीश लाल ने सीबीआई को दी शिकायत में कहा है कि सोनू ने उससे कहा कि हमारा रेट 600 रुपए प्रति वर्ग गज प्रति लेंटर हैं। जगदीश ने उससे रकम कम करने को कहा तो उसने जूनियर इंजीनियर अनिल मीणा से मिल कर बात करने को कहा। जिसके बाद 500 रुपए प्रति वर्ग गज रिश्वत देना तय हो गया।
जगदीश लाल की शिकायत पर सीबीआई ने जाल बिछाया और जूनियर इंजीनियर अनिल मीणा की ओर से पचास हजार रुपए रिश्वत लेते हुए सोनू को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद अनिल मीणा को भी गिरफ्तार कर लिया गया।





More Stories
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी