8 साल की उम्र में कई बार रेप हुआ अंकल साड़ी पहना कर करते थे रेप- ”डिजाइनर रोहित वर्मा ने किए बड़े खुलासे”

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

8 साल की उम्र में कई बार रेप हुआ अंकल साड़ी पहना कर करते थे रेप- ”डिजाइनर रोहित वर्मा ने किए बड़े खुलासे”

बॉलीवुड /- मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित वर्मा ने कुछ खुलासे किए हैं जिनको सुनकर आप परेशानी में पड़ जाएंगे। रोहित ने अपनी जिंदगी के डरावने और कड़वे सच को दुनिया के सामने रखा है रोहित वर्मा ने खुलासा किया है कि जब वह 8 साल के थे तब उनके एक अंकल ने उनका यौन शोषण किया।

केवल इतना ही नहीं रोहित ने बताया कि- यह सच है कि मैं एक अच्छी फैमिली से आता हूं लेकिन मेरे रियल अंकल ने ही बचपन में मेरे साथ कई बार यौन शोषण किया । 8 साल की उम्र में मेरे अंकल ने मेरा रेप किया और मुझे डराया धमकाया रोहित ने आगे कहा कि वह मुझे साड़ी पहना कर मेरे ऊपर हॉट वैक्स डालते थे और मेरे सामने अजीब तरह की हरकतें करते थे । यह सब मेरे अंकल ने मेरे साथ लगातार 3 से 4 साल तक किया और मुझे इतना डराया धमकाया कि यह बात मैंने आज तक अपने मां बाप तक को नहीं बताई ।

रोहित वर्मा आगे कहते हैं कि उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी ज्यादा दुख देखे हैं रोहित ने उन पलों को भी याद किया जब वह मुंबई में एक प्रड्यूसर के तौर पर भी काम करते थे इसके साथ ही रोहित ने इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच के काले सच के बारे में भी बताया उन्होंने कहा कि वह एक पॉपुलर एक्टर के साथ लिव इन रिलेशन में रह चुके हैं लेकिन जब उस एक्टर को काम मिलने लगा तो वह चला गया रोहित ने बताया कि उनकी जिंदगी काफी ज्यादा दुख से भरी हुई रही है ।

आपको बता दें कि रोहित के ये खुलासे वाकई में किसी को भी परेशान कर सकते हैं लेकिन उनकी हिम्मत की सराहना करनी होगी कि उन्होंने अपने बारे में इतना कुछ रिवील किया आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में रोहित वर्मा के डिजाइन किए हुए कपड़े काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं और काफी बड़ी हस्तियां रोहित वर्मा के बनाए हुए कपड़ों को पहनते हैं इसके साथ-साथ रोहित वर्मा ने जन्म समय में ही लोगों के मन में अपनी एक अच्छी छवि भी बनाई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox