
मानसी शर्मा / – फास्ट फूड ( Fast Food) लोगों की पसंद बन चुका है। वीकेंड्स के दौरान स्पेशल तौर पर फ्रेश फील करने के लिए और खुद को खुश करने के लिए फास्ट फूड एक बार तो जरूर ही खाते हैं। इन फास्ट फूड में चाउमीन को स्पेशल तौर पर खाते हैं। ऐसे ही बिहार /समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर के बीच बाजार में तकरीबन 11 साल पुराना है स्पेशल चाउमिन का स्टॉल लगता है। जैसे जैसे शाम ढलना शुरू हो जाती है, लोगों की भीड़ अपने आप बढ़ती जाती है। क्योंकि यहां कि बनी चाउमिन इतनी मशहूर है कि मिनटों में लोग इसे सफाचट कर देते हैं।

दुकान लगते ही यहां पर चाउमिन प्रेमियों की भीड़ लगना शुरू हो जाती है। प्रतिदिन तकरीबन 20 किलो से भी ज्यादा उपर चाउमिन की खपत होती है। 20 किलो चाउमिन में लगभग 400 प्लेट से भी ज्यादा मात्रा में चाउमिन बनकर तैयार हो जाता है। ये दुकान हाजीपुर – बछवारा मुख्य मार्ग के मोहिउद्दीननगर बीच बाजार में है।
इन चीजों से बनाकर किया जाता है तैयार – डाला जाता है सीक्रेट मसाला
मोहिउद्दीननगर बीच बाजार के दुकानदार पंकज कुमार गुप्ता का कहना है कि 11 सालों से लगातार एक ही जगह पर वो दुकान चलाते हुए आ रहे हैं। ये चाउमिन आठ तरह के स्पेशल मसालों से तैयार की जाती है। साथ ही इसमें बीटरूट, गोभी, हरी मिर्च, गाजर, प्याज , अदरक लहसुन पेस्ट सहित सीक्रेट मसाला भी डाला जाता है। जिससे इसका स्वाद डबल हो जाता है।
क्या है इसका दाम
चाउमिन को सलाद सहित 2 तरह के सॉस के साथ परोसा जाता है। टोमेटो और ग्रीन चिली सॉस का प्रयोग किया जाता है। इसी कारण शाम आते ही यहां लोगों का जमावड़ा लग जाता है। कीमत की बात करें तो क्वांटिटी के हिसाब से 15 रूपये से लेकर के 30 रूपये तक की प्लेटें यहां मिलती हैं। 11 साल से लेकर के आज तक रोजाना इतनी ही भीड़ भाड़ यहां लगती है।





More Stories
दिल्ली में वकील-पुलिस विवाद के बीच दो अधिकारियों का तबादला, ACP मनस्वी वशिष्ठ SPUWAC भेजीं गईं
दिल्ली: दिवाली से पहले मिलावटखोरों पर पुलिस का शिकंजा, करावल नगर में 221 किलो संदिग्ध घी बरामद, एक गिरफ्तार
आदि कैलाश की चुनौतीपूर्ण दौड़ में चमके बीआरजी के धावक, कर्नल कृष्ण बधवार प्रथम और महेश चंद द्वितीय
तीस हजारी कोर्ट के पास 24.90 लाख रुपये की लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन मिलाप: 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद लापता 13 वर्षीय बच्ची सकुशल मिली
नॉर्थ जिला पुलिस की तीन कार्रवाइयों में पांच आरोपी गिरफ्तार, आठ मामले सुलझाने का दावा