5 करोड़ की फिरौती मांगने वाले बदमाश का पुलिस ने किया एनकाउंटर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाले बदमाश का पुलिस ने किया एनकाउंटर

मानसी शर्मा/-  हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में एक व्यापारी नीटू डांगी के अपहरण और 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में फरार चल रहे तीन मुख्य आरोपियों को आज तड़के सोनीपत STF और CIA गोहाना की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह मुठभेड़ सिकंदरपुर माजरा से खेड़ी दमकन रोड पर हुई, जिसमें दो बदमाशों को गोली लगी है और उन्हें इलाज के लिए पीजीआई खानपुर रेफर किया गया है, जबकि तीसरे को मौके पर ही काबू कर लिया गया।

सोनीपत पुलिस को शनिवार सुबह करीब 3:30 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि वांछित बदमाश सिकंदरपुर माजरा से खेड़ी दमकन रोड पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर, STF के इंचार्ज योगेंद्र और CIA गोहाना के इंस्पेक्टर वीरेंद्र के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने इलाके की नाकेबंदी की।

पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में फिरौती गैंग के दो बदमाश कपिल पुत्र महेन्द्र (निजामपुर) और दीपक पुत्र बलजीत (निजामपुर) गोली लगने से घायल हो गए। कपिल को दो गोलियां लगी हैं, जबकि दीपक को एक गोली लगी है। तीसरा बदमाश साहिल खान पुत्र जहुर अहमद (डेरा बस्सी, पंजाब) को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया।

घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

गोली लगने से घायल हुए कपिल और दीपक को तुरंत नागरिक अस्पताल गोहाना ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आगे के विशेष इलाज के लिए पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्या था 5 करोड़ की फिरौती का मामला?

यह पूरा मामला 16 सितंबर 2025 का है। गोहाना के रहने वाले व्यापारी नीटू डांगी ने बरोदा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि जब वह अपनी फैक्ट्री जा रहे थे, तब एक गाड़ी ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी। इसके बाद, हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें जबरन उनकी ही गाड़ी में अगवा कर लिया।

बदमाशों ने उनकी आंखों पर पट्टी बांधकर एक कमरे में ले जाकर 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। बाद में, सौदेबाजी के बाद 50 लाख रुपये देने का फैसला हुआ। बदमाशों ने व्यापारी के कपड़े उतरवाकर वीडियो भी बनाई और धमकी दी कि शिकायत करने पर वीडियो वायरल कर देंगे और परिवार को जान से मार देंगे। बदमाशों ने नीटू डांगी की गाड़ी से एक लाख रुपये भी निकाल लिए थे।

अब तक कुल 8 आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में क्राइम यूनिट गोहाना की टीम ने पहले ही पांच आरोपियों – आरजू, सोनू, गौरव, रामपाल और प्रवीन को गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार तड़के हुई मुठभेड़ में तीन और आरोपियों कपिल, दीपक और साहिल की गिरफ्तारी के साथ, इस फिरौती और अपहरण के मामले में अब तक कुल 8 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox