24 घंटे में मॉरिस नगर पुलिस की बड़ी कामयाबी, स्नैचिंग केस का खुलासा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

24 घंटे में मॉरिस नगर पुलिस की बड़ी कामयाबी, स्नैचिंग केस का खुलासा

-तीन आरोपी गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  दिल्ली के मॉरिस नगर थाना पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर मोबाइल स्नैचिंग के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने छीना गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद कर ली है।

मामले की जानकारी:
उत्तर जिले के डीसीपी राजा बंथिया ने मामले के संदर्भ में बताया कि 13 फरवरी 2026 को मॉरिस नगर थाने में मोबाइल फोन छीनने की शिकायत दर्ज हुई। शिकायतकर्ता हिमांशु शेखर मिश्रा, जो दिल्ली विश्वविद्यालय में कला स्नातकोत्तर के छात्र हैं और उत्तरी परिसर स्थित विश्वविद्यालय छात्रावास में रहते हैं, ने बताया कि 13 फरवरी की शाम करीब 7:45 बजे वे विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन की ओर पैदल जा रहे थे। मॉल रोड पर फोन पर बात करते समय नीले रंग की स्कूटी पर सवार दो युवकों ने पीछे से आकर उनका सैमसंग मोबाइल फोन छीन लिया और कैलवरी लेन की ओर फरार हो गए।

जांच और कार्रवाई
इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह के नेतृत्व और एसीपी सिविल लाइंस विकास मीना के मार्गदर्शन में एएसआई जोगिंदर, एचसी संदीप, एचसी पुष्पेंद्र और कांस्टेबल निशांत की टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दो संदिग्ध युवक नीली स्कूटी पर फरार होते दिखाई दिए। स्थानीय मुखबिरों को सक्रिय कर लगातार फील्ड जांच की गई।

गुप्त सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर राजपुरा के गुरु मंडी इलाके से दो आरोपियों — हरि उर्फ कबूतर (22 वर्ष) और मोहन उर्फ मोनी (28 वर्ष) — को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने अपराध कबूल किया और बताया कि छीना गया मोबाइल उन्होंने गुरु मंडी में मोबाइल की दुकान चलाने वाले सलमान उर्फ अल्वी को 600 रुपये में बेच दिया था।

पुलिस ने सलमान उर्फ अल्वी को भी गिरफ्तार कर उसकी दुकान से मोबाइल बरामद कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई टीवीएस एनटॉर्क स्कूटी को कल्याण विहार स्थित एक गुरुद्वारे के पीछे से बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, पहचान छिपाने के लिए स्कूटी की आगे की नंबर प्लेट हटा दी गई थी।

आरोपियों का आपराधिक इतिहास
हरि उर्फ कबूतर: 6 आपराधिक मामलों में शामिल, जनवरी 2026 में जेल से रिहा हुआ था।

मोहन उर्फ मोनी: मॉडल टाउन थाने का सक्रिय हिस्ट्रीशीटर, 11 मामलों में संलिप्त।

सलमान उर्फ अल्वी: मोबाइल दुकान संचालक, चोरी का सामान खरीदने के आरोप में गिरफ्तार।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox