मानसी शर्मा /- दिल्ली से एक बार फिर महिला के साथ हुए दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां, एक महिला पायलट ने अपने साथ हुए अपराध में डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA)के एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर DGCA अधिकारी सिराज फारुकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताई आपबीती
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पूर्वी दिल्ली की रहने वाली पीड़िता एक पायलट है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात सिराज से जून 2022 में हुई थी। तब सिराज एक विमानन कंपनी में काम कर रहा था। वहीं, पीड़िता उस समय पायलट लाइसेंस की ट्रेनिंग ले रही थी। उसके बाद से सिराज पीड़िता को इंप्रेस करने की कोशिशों में लगा हुआ था।
2 सालों तक किया दुष्कर्म
आपको बता दें, सिराज की पहले से दो शादियां हो चुकी है। सिराज ने पीड़िता से वादा किया कि दूसरी पत्नी से तलाक होते ही वह उससे शादी कर लेगा। जिसके बाद सिराज ने पीड़िता को 2 साल तक धोखे में रखा और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। सिराज ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर वह उससे दूरी बनाने की कोशिश करेगी या किसी को भी इस बारे में बताएगी, तो वह उसका पूरा करियर बर्बाद कर देगा।
पुलिस ने सिराज को किया गिरफ्तार
लेकिन पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और पुलिस में सिराज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने पुलिस ने सफदरजंग एंक्लेव थाने में मामला दर्ज किया और सिराज फारुकी को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें, वर्तमान में सिराज DGCAमें सीनियर फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे