वैदिक विद्वान स्वामी दीक्षानन्द जी का 17 वां स्मृति दिवस संम्पन्न

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

वैदिक विद्वान स्वामी दीक्षानन्द जी का 17 वां स्मृति दिवस संम्पन्न

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- शुक्रवार को अग्निहोत्री धर्मार्थ ट्रस्ट के तत्वावधान में वेदों के प्रकांड विद्वान स्वामी दीक्षानंद जी सरस्वती का 17 वाँ स्मृति दिवस ऑनलाइन मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एमिटी शिक्षण संस्थान के निदेशक श्री आनन्द चैहान ने कहा कि स्वामी दीक्षानंद जी धीर, गम्भीर, सौम्य व वैदिक सिद्धान्तों के मनीषी थे, उनके 17 वें स्मृति दिवस पर उन्हें याद करने का अर्थ है कि हम उनके बताये रास्ते का अनुसरण करें। आज वेदों के रास्ते पर चलकर ही विश्व में शान्ति स्थापित हो सकती है।
                               एमिटी शिक्षण संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार चैहान ने भी अपने संदेश में श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें वेदों का प्रसारक बताया। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आर्य जगत में बड़े बड़े बहुकुण्डिय यज्ञों की शुरुआत स्वामी दीक्षानंद जी ने ही कि थी। उनका सम्पूर्ण जीवन समाज व राष्ट्र को लंबे समय तक मार्ग प्रशस्त करता रहेगा,आर्य युवाओं को उनसे विशेष प्रेरणा लेनी चाहिए। वैदिक विद्वान आचार्य चंद्रशेखर शास्त्री ने कहा कि स्वामी दीक्षानंद जी ने अपना पूरा जीवन यज्ञ, महर्षि दयानंद व वेदों के प्रचार के लिए समर्पित कर दिया। उनका विराट सौम्य व्यक्तित्व पहली बार में ही सबको अपना बना लेता था।
                               ट्रस्ट के प्रधान श्री दर्शन अग्निहोत्री ने कहा कि स्वामी जी का सान्निध्य हमें काफी समय तक मिलता रहा है,उनके निराले व्यक्तित्व से सभी प्रभावित हो जाते थे। विशिष्ठ अतिथि हीरो ग्रुप के निदेशक श्री योगेश मुंजाल ने कहा की स्वामी दीक्षा नन्द जी वेदों के अद्वितीय विद्वान थे,उनके समझाने की शैली सरल थी जोकि सबके हृदयंगम हो जाती थी। स्वामी जी के भांजे श्री राकेश भटनागर ने कहा कि स्वामी जी के वैदिक प्रकाशन का कार्य अद्भुत था, जिसे हम जारी रखेंगे। मधुर भजन द्वारा श्रीमती प्रवीण आर्या, सुकृति माथुर, पुष्पा चुघ, संगीता आर्या, राज सरदाना, नोएडा ने श्रृद्धा सुमन अर्पित किए। सर्वश्री आचार्य गवेन्द्र शास्त्री व रमेश भटनागर ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। परिषद के राष्ट्रीय मंत्री प्रवीण आर्य ने सभी का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्वश्री आनन्द प्रकाश आर्य हापुड़, ओम प्रकाश यजुर्वेदी, दुर्गेश आर्य, ईश आर्य, राष्ट्रीय महामंत्री महेन्द्र भाई, देवेन्द्र भगत, यशोवीर आर्य, सुरेंद्र शास्त्री, सौरभ गुप्ता, के एल राणा, आर्य तपस्वी सुखदेव, यज्ञ वीर चैहान व श्रीमती सुनीता बुद्धिराजा, विमल बुद्धिराजा, वीना वोहरा आदि भी आॅनलाईन उपस्थित रहे और सभी ने अपने श्रद्धा सुमन स्वामी जी को अर्पित किये।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox